Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 8 September : RDS College मुजफ्फरपुर के सेमिनार हॉल में आयोजित बैठक में प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने कहा कि कॉलेज के कुशल संचालन, परीक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक पारदर्शिता और सुरक्षित वातावरण बनाने में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कर्मचारियों को सकारात्मक कार्य वातावरण, समस्याओं का त्वरित समाधान और आर्थिक सुरक्षा का आश्वासन दिया।

RDS College मुजफ्फरपुर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की भूमिका

RDS College के सेमिनार हॉल में कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की बैठक को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ने कहा कि कॉलेज के कुशल संचालन में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। वे प्रशासनिक, तकनीकी और सहायक कार्य अच्छे तरीके से संभालते हैं। इतना ही नहीं ये परीक्षा नियंत्रक को परीक्षाओं की व्यवस्था करने में मदद करते हैं.

RDS College मुजफ्फरपुर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की भूमिका
Advertisements

कर्मचारियों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने कहा कि हर हाल में कर्मचारियों के लिए सकारात्मक और सुगम कार्य वातावरण बनाया जाएगा। उनकी हर समस्याओं का निष्पादन त्वरित गति से किया जाएगा ताकि वे सम्मान और सुरक्षा महसूस कर सकें।

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की आर्थिक और नौकरी की सुरक्षा को लेकर हर संभव कदम उठाया जाएगा।

RDS College

उन्होंने कॉलेज के क्वार्टर में रह रहे शिक्षकों एवं कर्मचारियों से क्वार्टर का एक तर्कसंगत और न्यायोचित किराया देने के लिए अपील किया। बताया कि कॉलेज में वित्तीय और प्रशासनिक मामले को लेकर हर हाल में पारदर्शिता लाई जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों को अपनी भूमिका के लिए जवाबदेह भी बनाया जाएगा। परिसर की शांति व्यवस्था, साफ सफाई और सुरक्षा की दृष्टि से कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। आगे कर्मचारियों के सहयोग से कॉलेज में सुरक्षित, हरित और और स्वस्थ वातावरण बनाया जाएगा।

बैठक में धीरज कुमार,राहुल कुमार, आदि ने अपने विचार रखे तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ रविशंकर कुमार ने संभाला तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री निर्मल कुमार शर्मा ने किया

बैठक में डॉ राजीव कुमार, श्री निर्मल कुमार शर्मा, श्री आशीष रंजन, डॉ रविशंकर, श्री कार्तिक पूर्णेन्दु, श्री रामनाथ सिंह, रूपेश कुमार झा, श्रीमती सोनी वर्मा, धीरज कुमार, राहुल कुमार, मनीष कुमार, चंदन कुमार, उज्जवल कुमार, राजकुमार, श्रीमती डेजी कुमारी, अलका कुमारी, धनंजय कुमार, लालदेव राय, विजय कुमार तिवारी, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.