Muzaffarpur 10 September : MDDM College मुजफ्फरपुर के मनोविज्ञान विभाग ने आत्महत्या रोकथाम दिवस पर छात्राओं संग रैली और संवाद सत्र आयोजित किया। प्राचार्या प्रो. अलका जायसवाल और प्रोफेसरों ने मानसिक स्वास्थ्य पर विचार साझा किए।
MDDM College मुजफ्फरपुर
महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय (MDDM College), मुजफ्फरपुर के मनोविज्ञान विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 09 सितम्बर 2025 को एक जागरूकता रैली और संवाद सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अलका जायसवाल ने की। अपने संबोधन में उन्होंने आत्महत्या से जुड़े मिथकों और वास्तविकताओं पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को जीवन के महत्व और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया।

प्रो. निशि कांति और डॉ. अनुराधा सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए मानसिक स्वास्थ्य, जीवन की सार्थकता और अतिमहत्वाकांक्षा के दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. देवश्रुति घोष ने किया।
RDS College एम.कॉम छात्रों का विदाई समारोह आयोजित, प्राचार्य ने दी प्रेरणात्मक सीख https://t.co/6iViBh33os #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/SdlqBed1Y9
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 9, 2025
इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी, डॉ. संगीता, डॉ. कुमारी आभारानी और डॉ. प्रिया सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं। जागरूकता रैली और संवाद सत्र के माध्यम से छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और आत्महत्या रोकथाम के लिए आवश्यक संदेश देने का प्रयास किया गया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।