Muzaffarpur 18 September : MDDM College में प्राचार्या प्रो. अलका जायसवाल के संरक्षण तथा एन.एस.एस. एवं सेहत केंद्र कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शगुफ्ता नाज़ के कुशल नेतृत्व में आज सर्वाइकल कैंसर एवं एचपीवी वैक्सीनेशन जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेहत केन्द्र, भारत विकास परिषद (उत्तर भारत, बिहार) तथा इनर व्हील लिच्छवि क्लब, मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
MDDM College में जागरूकता कार्यक्रम

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा ने छात्र-छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, कारण एवं रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने एचपीवी वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांतियों और डर को दूर करते हुए विद्यार्थियों को टीकाकरण अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा सतर्क और जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रो. अलका जायसवाल ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सजग रहें और समाज में भी जागरूकता फैलाने में योगदान दें।



इस अवसर पर इनर व्हील लिच्छवि क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. वंदना विजयलक्ष्मी ने विद्यार्थियों से क्लब से जुड़कर स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने का आग्रह किया। । छात्रों ने पूरे धैर्य के साथ कार्यक्रम को सुना तथा एचपीवी वैक्सीन से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रश्न भी पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एन.एस.एस. वॉलंटियर तान्या ने किया जबकि कशिश ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
SKJ Law College मुजफ्फरपुर में एलएलएम विभाग का उद्घाटन https://t.co/RslSBZDdoV pic.twitter.com/KUbrks0W3w
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 18, 2025
कार्यक्रम में लिच्छवी क्लब की डॉ. प्रेर्णा नाथ, डॉ. इला सिन्हा, डॉ. मीरा श्रीवास्तव, श्वेता शर्मा एवं कॉलेज की प्राध्यापकाएँ प्रो. किरण झा, प्रो. कुमारी सरोज, प्रो. निशिकान्ति, डॉ. अनुराधा, डॉ. देबश्रुति, डॉ श्वेता यादव, डॉ. नवनीता डॉ. अर्चना, डॉ. आभा डॉ. नेहा, डॉ. सुरबाला, डॉ. सरिता सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे
यह कार्यक्रम महिला स्वास्थ्य को सशक्त बनाने एवं सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सार्थक और प्रेरणादायी कदम सिद्ध हुआ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।