Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 22 September : LS College लंगट सिंह कॉलेज में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 24 सितंबर, 2025 को ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम 2025’ का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्देश्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका पर चर्चा करना है।

LS College में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम

कॉलेज की प्राचार्या, प्रो. कनुप्रिया, ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम कॉलेज के आचार्य जे.बी. कृपलानी सभागार में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। उन्होंने सभी विभागों के छात्रों को इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा, “यह एक ऐसा अवसर है जब हमारे युवा देश के विकास में अपनी भूमिका को समझ सकते हैं और राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण संवाद का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल छात्रों को एक राष्ट्रीय मिशन से जोड़ेगा, बल्कि उन्हें अपने विचार व्यक्त करने और समाज के लिए रचनात्मक योगदान देने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा।

LS College

कार्यक्रम में मंत्रालय द्वारा नामित युवा आइकॉन श्री आदित्य मधुकर युवाओं को संबोधित करेंगे और उनके साथ इस महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार साझा करेंगे। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय मुख्य अतिथि के रूप में और विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा तथा प्रॉक्टर प्रो. बी.एस. राय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Advertisements

कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशिकांत पाण्डेय ने बताया कि इस कार्यक्रम में 20 सितंबर को हुए भाषण प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान लाने वाले छात्रों को कुलपति पुरस्कृत भी करेंगे। भाषण प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में कॉलेज छात्रों की प्रतिभागिता रही। भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. एसआर चतुर्वेदी, प्रो. विजय कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ रामकृष्ण कुमार शामिल रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.