Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 23 September : LS College में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती धूमधाम से मनायी गयीं. प्राचार्या प्रो कनुप्रिया ने कॉलेज परिसर स्थित दिनकर पार्क में राष्ट्रकवि दिनकर की प्रतिमा पर अपने वरीय सहयोगियों के साथ माल्यार्पण कर उनको नमन किया.

LS College में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती

LS College

मौके पर प्रो कनुप्रिया ने कहा कि दिनकर जी अपनी उपाधि के अनुरूप साहित्य जगत में अपने लेखन के माध्यम से एक सूरज की भांति चमके. उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अपनी कलम की शक्ति से अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और आजादी के बाद अपने विचारों से समाज की सेवा की. उन्होंने जनता की भावनाओं को ही अपने काव्य के केंद्र में रखा.

भारतीय साहित्य जगत में दिनकर ऐसे नाम हैं जिनकी कविताएं युवाओं के रक्त में उबाल ला देती थी। जिनकी कविताओं की एक – एक पंक्ति से सभी में जोश भर जाता था. प्रो कनुप्रिया ने कहा कि लंगट सिंह कॉलेज के लिए यह गौरव की बात है कि दिनकर ने अपनी चर्चित किताब ‘संस्कृति के चार अध्याय’ जिसकी प्रस्तावना तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लिखी है, तथा अमर कृति उर्वशी इसी कॉलेज में अध्यापन करते हुए लिखी थी.

Advertisements

राष्टकवि दिनकर की जन्मजयंती के अवसर पर LS College के हिन्दी विभाग द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया.

हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो राजीव कुमार झा ने कहा दिनकर आधुनिक युग के वीर रस के श्रेष्ठतम कवि थे और उनके द्वारा रचित कविताएं आज भी अमर है.

मौके पर आईक्यूएसी समन्वयक प्रो एस आर चतुर्वेदी, प्रो विजय कुमार, प्रो. शैलेन्द्र सिन्हा, प्रो. सुरेंद्र राय, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ साजिदा अंजुम, डॉ अर्धेंदु, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ आनंद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.