Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 24 September : Tirhut College of Physical Educaion में संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक स्व. कृष्ण नंदन सहाय की 106वीं जयंती श्रद्धांजलि, पुष्प अर्पण और वृक्षारोपण के साथ मनाई गई। शासी निकाय सदस्य मनीष कुमार व प्राचार्य डॉ. शक्तिवान सिंह ने उनके योगदान को याद किया।

Tirhut College of Physical Educaion

Tirhut College of Physical Educaion

Tirhut College of Physical Educaion के संस्थापक अध्यक्ष, पूर्व विधायक, विधान पार्षद, सात बार पटना के मेयर, मेयर काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा श्याम नंदन सहाय महाविद्यालय के अध्यक्ष स्मृति शेष कृष्ण नंदन सहाय की 106वीं जयंती महाविद्यालय परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

Tirhut College of Physical Educaion में कृष्ण नंदन सहाय की 106वीं जयंती पर श्रद्धांजलि

शासी निकाय सदस्य एवं सचिव श्री मनीष कुमार के सानिध्य में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर स्थित कांस्य प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

Advertisements
Tirhut College of Physical Educaion में कृष्ण नंदन सहाय की 106वीं जयंती पर श्रद्धांजलि

श्री मनीष कुमार ने कहा कि “कृष्ण नंदन सहाय जी शिक्षाविद, समाजसेवी एवं प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के धनी थे। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।” उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वे एसोसिएट पिगमेंट लिमिटेड, सहाय प्रॉपर्टी एंड इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड एवं के.एन. सहाय इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायरमेंटल साइंस के अध्यक्ष भी रहे।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शक्तिवान सिंह ने कहा कि “आज के समय में उनके जैसा व्यवहारिक, कुशल प्रबंधक, शिक्षित राजनेता और समाजसेवी व्यक्तित्व की कमी खलती है।”

श्रद्धांजलि देने वालों में प्रो. ओंकेशवर कुमार, प्रो. वीरेंद्र कुमार, प्रो. दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, प्रो. रंजन कुमार, संजय कुमार, अजिताभ, ऋतुराज, विनय कुमार, संजीत कुमार, अजय यादव, ऋषि, रवि, मुकेश कपूर, पूनम, मीना देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.