Muzaffarpur News

SKJ Law College में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर कविता पाठ का आयोजन

Advertisements

Muzaffarpur 27 September : SKJ Law College मुज. में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर सेमिनार हॉल में दिनांक 27-09-2025 को 10:30 बजे दिन में कविता पाठ का आयोजन हुआ l

SKJ Law College में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा

जिसका उद्घाटन महाविद्यालय के निदेशक जयंत कुमार ने किया, इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ के. के. एन. तिवारी, उप प्राचार्य प्रो. बी. एम. आज़ाद, प्रशासक प्रो. रत्नेश कुमार, सेमिनार संयोजक प्रो. धनंजय पाण्डेय, डॉ एस. पी. चौधरी, प्रो. आर. ए. सहाय और प्रो. पंकज कुमार इत्यादि उपस्थित थे l

SKJ Law College में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा
SKJ Law College में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा

निदेशक जयंत कुमार ने अपने उद्घाटन सम्बोधन में कहा कि हमसबो को अपनी मातृभाषा का प्रयोग सभी दैनिक कार्यों में बढ़ -चढ़ कर करना चाहिए, जिससे सरकारी कार्यालयों और अन्य संस्थाओ पर भी हिंदी का उपयोग हेतु दबाव बढेगा.साथ ही कविता के उपयोगिता एवं महत्व पर विस्तार से बताया l

प्राचार्य डॉ के. के. एन. तिवारी ने उपस्थित अतिथियों को स्वागत करते हुए विभिन्न कवियों और कवियित्रीओं की कविताओं के संग्रह और विभिन्न कालक्रम में उसके महत्व को बताये l इसके उपरांत कविता पाठ का आरम्भ हुआ.

SKJ Law College में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा
SKJ Law College में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा

कविता का आरम्भ प्रो. बी. एम. आज़ाद ने अपने कविता पाठ के द्वारा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिए l

डॉ. एस. पी. चौधरी ने अपनी कविता ‘ ऐ जिंदगी’ और ‘मानव हूँ ‘ एवं “तेरी चुरिओं के झंकार से…” से कॉलेज के शिक्षकों और दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया l अन्य कविता पाठ करने वालो में संयोजक प्रो. धनंजय पाण्डेय,प्रो. पंकज कुमार, प्रो. ए. के. पाण्डेय, प्रो. रविश,प्रो. आर. ए. सहाय, डॉ अर्चना अनुपम इत्यादि थे l
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे l
इस कार्यक्रम का संचालन प्रो. बाबुल कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ एस. पी. चौधरी ने किया.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.