Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 January :

इस्लामपुर, बैंक रोड, श्याम मंदिर, डोमा पोखर मोहल्ले में इलेक्टोरल रोल की सुपर चेकिंग
आब्जर्वर द्वारा मेरिट लिस्ट के आधार पर इन इलाकों में, बीएलओ के कार्यों की सुपर चेकिंग की गई.
01.01.2023 के अर्हता सूची (मेरिट लिस्ट) के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत प्राप्त किये गये दावा आपत्ति प्रपत्र की जाँच/सत्यापन प्रमंडलीय आयुक्त सह निर्वाचक रौल प्रेक्षक श्री गोपाल मीणा (इलेक्टोरल रोल आब्जर्वर) के निदेश पर उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तिरहुत प्रमंडल श्री संजय मिश्रा द्वारा क्षेत्र में जाकर सुपर चेकिंग किया गया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तिरहुत प्रमंडल श्री संजय मिश्रा द्वारा क्षेत्र में सुपर चेकिंग

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्य प्रिय कुमार, अनुमंडल अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजू कुमार भी उपस्थित थे। बैंक रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर उतरी भाग बूथ नं0 97 में उपस्थित बीएलओ द्वारा किये गये कार्यो का जाँच की गई। बीएलओ महजवी प्रवीण ने बताया कि प्रपत्र 6 में 15, प्रपत्र 8 में 4 तथा प्रपत्र 7 में शून्य आवेदन प्राप्त हुए है। प्रपत्र 6 में प्राप्त कुल 15 आवेदनों में से 9 महिला एवं 6 पुरूष आवेदक है।

Advertisements

सुपर चेकिंग के क्रम में वे इस्लामपुर, बैंक रोड, श्याम मंदिर, डोमा पोखर मोहल्ले में जाकर मतदाता /आवेदकों से इसकी पुष्टी किया। अनुमंडल अवर निर्वाचक पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि तदालोक में प्रतिवेदन तैयार करें। गौरवतलब है कि आयुक्त महोदय द्वारा 50 आवेदनों की जाँच की जानी है जिसमें 10 फील्ड सत्यापन किया जाना है।

#Muzaffarpur #News

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.