www.goltoo.in

Kabaddi News : मुजफ्फरपुर में होगा बिहार राज्य कबड्डी गोल्ड कप

March 29, 2022 | by Goltoo

dil1

मुजफ्फरपुर में होगा बिहार राज्य कबड्डी गोल्ड कप

दिनांक दिनांक 28 मार्च को स्थानीय लंगट सिंह महाविद्यालय कबड्डी कोर्ट पर आयोजित ज़िला कबड्डी संघ की बैठक अध्यक्ष नवीन कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बिहार राज्य कबड्डी गोल्ड कप प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 अप्रैल को लंगट सिंह महाविद्यालय में कराने का निर्णय लिया गया।

इसमें बिहार की उत्कृष्ट 12 टीम भाग लेगी। सचिव अवध नरेश सिंह ने बताया की प्रतियोगिता संबंधित तैयारी शुरू कर दी गई है। बैठक में उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार राजन, वरीय उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, निदेशक शारीरिक शिक्षा महेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार, रौशन कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार, हर्ष राज, विशाल कुमार,अबरार आलम,अंकित प्रसाद आदि उपस्थित थे।

#Kabaddi #Muzaffarpur

RELATED POSTS

View all

view all