Muzaffarpur 4 October : National Basketball Championship 05 से 11 अक्टूबर तक डी०पी०एस राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ में आयोजित होगी। इसमें मुजफ्फरपुर का जी०डी०मदर स्कूल भारत के प्रमुख सी०बी०एस०ई स्कूलों के साथ दुबई, ओमान और कुवैत की टीमों से मुकाबला करेगा।
National Basketball Championship
जी०डी०मदर स्कूल के निदेशक पंकज कुमार ने हर्ष जताते हुए बताया कि 05 से 11 अक्टूबर तक डी०पी०एस ,राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली सी०बी०एस०ई National Basketball Championship में विद्यालय की टीम भाग लेगी। इस चैंपियनशिप में भारत के सी०बी०एस०ई स्कूल के अलावा दुबई,ओमान और कुवैत के स्कूल की टीम भी भाग ले रही हैं।

विद्यालय की एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर कविता प्रसाद साह ने बताया कि विद्यालय के लिए बहुत गर्व की बात है कि राज्य की पहली टीम बनी जिसने सी०बी०एस०ई क्लस्टर जीतकर
सी०बी०एस०ई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में क्वालीफाई किया।

कोच रणप्रताप जयसवाल ने बताया कि 29 अगस्त से 2 जुलाई तक जमशेदपुर में आयोजित सी०बी०एस०ई क्लस्टर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था।जिसमें विद्यालय की अंडर-14 बालक की टीम ने चैंपियन बनकर सी०बी०एस०ई National Basketball Championship के लिए क्वालीफाई किया।
East Zone Inter University Volleyball 2025 की मेजबानी बिहार विश्वविद्यालय को, तिरहुत काॅलेज आफ फिजिकल एजुकेशन में https://t.co/MHvGVlGn5C #Eastzonevolleyball @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/H9k5PswD2V
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 30, 2025
इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या एवं समस्त शिक्षकगण ने शुभकामनाएं दी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।