Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 9 October : 09 अक्टूबर 2025 को B.R.A. Bihar University, मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों ने विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग (VBYLD) और विकसित भारत क्विज़ के प्रचार-प्रसार हेतु एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय, पटना से प्राप्त आईईसी सामग्री को विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न स्थलों पर प्रदर्शित किया।

B.R.A. Bihar University में एनएसएस स्वयंसेवक

आज दिनांक 09/10/2025 को दोपहर 12:10 अपराह्न से राष्ट्रीय सेवा योजना, B.R.A. Bihar University मुजफ्फरपुर के स्वयंसेवकों द्वारा विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग (VBYLD) के प्रचार प्रसार के लिए और विकसित भारत क्विज़ मे भाग लेने संबधित एन. एस. एस. क्षेत्रीय निदेशालय, पटना की ओर से आईईसी सामग्री ( मास्टर बैनर, ब्रोशर,A3 पोस्टर, पैम्फलेट, हैंडबिल एवं पोस्टर) को विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न स्थलों पर लगाया गया।

B.R.A. Bihar University में एनएसएस स्वयंसेवक

डॉ. अनुराधा पाठक, समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना बी.आर.ए.बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के साथ विभिन्न महाविद्यालयों के स्वयंसेवक साहिल राजा, राजीव कुमार, आदित्य गजल, विवेक कुमार, खुशी कुमारी मो.अमानुल्लाह, रजनीश इत्यादि ने विश्वविद्यालय के विभिन्न स्थानों पर (विश्वविद्यालय मुख्य प्रवेश द्वार, विश्वविद्यालय पूछताछ काउंटर, विश्वविद्यालय सूचना पट्ट,विश्वविद्यालय राष्ट्रीय पुस्तकालय मुख्य प्रवेश द्वार स्नातकोत्तर प्राणिशास्त्र विभाग, स्नातकोत्तर रसायन शास्त्र विज्ञान इत्यादि) उपर्युक्त आईईसी सामग्री को लगाने के साथ ही छात्र छात्राओं को विकसित भारत क्विज़ के संदर्भ मे जानकारी भी दी गई।

Advertisements
Bihar University

विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के इस प्रचार कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर जिले के आरडीएस कॉलेज, रामेश्वर महाविद्यालय, एलएनटी महाविद्यालय एवं एलएस महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इन महाविद्यालयों में भी उपरोक्त आईसीसी सामग्री भेजी गई जिससे कि छात्र -छात्राओं को विकसित भारत क्विज़ के संबंध में जानकारी दी जा सके और उन्हें इस क्विज़ में अधिक से अधिक भाग लेने हेतु प्रेरित किया जा सके।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ दिनेश चंद्र रॉय ने स्वयंसेवकों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि विकसित भारत क्विज़ के माध्यम से स्वयंसेवकों के पास सुनहरा अवसर है कि वे अपने महाविद्यालय, विश्वविद्यालय के साथ ही अपने देश का भी नेतृत्व करें।साथ ही माननीय प्रधानमंत्री से मिलकर अपने विश्वविद्यालय का मान बढ़ाएं।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.