Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 October : 10 अक्टूबर 2025 को B.R.A. Bihar University के मनोविज्ञान विभाग ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर “मानसिक स्वास्थ्य – अपने, अपनों एवं समाज की उन्नति का आधार” थीम पर नुक्कड़ नाटक और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को सम्मानित किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. रजनीश कुमार गुप्ता ने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत पर प्रकाश डाला।

B.R.A. Bihar University विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

आज दिनांक 10 अक्टूबर,2025 को “विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस” के अवसर पर विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए एक नुक्कड़ नाटक थीम-“मानसिक स्वास्थ्य -अपने, अपनों एवं समाज की उन्नति का आधार ” का आयोजन किया गया।साथ ही, छात्रों के बीच मानसिक स्वास्थ्य के संदर्भ में”भाषण प्रतियोगिता” भी आयोजित किया गया जिसमें पीजी सेकेंड सेमेस्टर के छात्र -छात्राओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।

B.R.A. Bihar University विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

नुक्कड़ नाटक में बेहतर अभिनय के लिए निर्णायक मंडल की ओर से रौशन परवीन,अंतरा कुमारी,और प्रिया कुमारी को कार्यक्रम समन्वयक डॉ विकास कुमार द्वारा लिखित पुस्तक पुरस्कार स्वरूप दिया गया।साथ ही, भाषण प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार अंतरा कुमारी, द्वितीय पुरस्कार श्रुति कुमारी और तृतीय पुरस्कार अश्मिता कुमारी को दिया गया।

Advertisements
B.R.A. Bihar University विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रजनीश कुमार गुप्ता ने ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025 के थीम- Access to Services:Mental Health in Catastrophes & Emergencies (सेवाओं तक पहुंच: आपदाओं और आपात परिस्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य) प्रकाश डालते हुए बताया कि मुश्किल हालातों में भी मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच कितनी जरूरी है, लेकिन सिर्फ मुश्किल समय या जब कोई बड़ी आपदा, प्राकृतिक दुर्घटना या सामाजिक संकट आता है तो उसका असर सिर्फ शरीर पर ही बल्कि मन और मस्तिष्क पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है।साथ ही रोजमर्रा की जिंदगी में भी हमें अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए।

प्रोफेसर आभारानी ने भारतीय ज्ञान परंपरा के परिप्रेक्ष्य में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया।

मौके पर डॉ तुलिका सिंह,डॉ सुनीता कुमारी, डॉ किरण कुमारी, डॉ ऋतु कुमारी रिसर्च स्कॉलर दीपक मिश्रा,कुंदन,सौरभ कुमार, शाहीन खातून,आशा,खदिजा खातुन,मुस्कान, आदित्य, आदि उपस्थित रहे।मंच संचालन डॉ सुनीता कुमारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन ऋतु कुमारी ने किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.