Muzaffarpur News
Advertisements

Rajgir 17 October : 15 अक्तूबर 2025 को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और खेल विभाग ने Bihar Sports Award बिहार राज्य खेल सम्मान 2025 के तहत प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 अक्तूबर को राजगीर खेल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले पांच खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।

Bihar Sports Award 2025

Bihar Sports Award
Bihar Sports Award

आज दिनांक 15 अक्तूबर 2025 को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा खेल विभाग बिहार सरकार द्वारा बिहार राज्य खेल सम्मान 2025 बेहतरीन प्रशिक्षण प्रदान करने वाले प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा 5 अक्टूबर 2025 को यह अवार्ड अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाने वाले पांच खिलाड़ियों को राजगीर खेल परिसर में दिया गया। उसके बाद बाकी खिलाड़ी और प्रशिक्षकों को विभिन्न समयानुसार उनके खेल के लिए निश्चित तिथि पर समय के अनुसार प्रदान किया गया।

Bihar Sports Award

इसी क्रम में आज मुजफ्फरपुर जिले से तीन प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिसमें पैरा स्पोर्ट्स में प्रशिक्षण देने और टीम के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए पड़ाव पोखर रोड, मुजफ्फरपुर निवासी कुमार आदित्य को, क़ुराश खेल में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रशिक्षण के माध्यम से बिहार को मेडल दिलाने वाले पुरानी बाजार निवासी प्रशिक्षक प्रशांत तिवारी को और साइक्लिंग में बेहतरीन प्रशिक्षण के लिए झपहा द्रोणपुर निवासी आशीष कुमार को प्रशिक्षक सम्मान-2025 से प्रशस्ति पत्र और 2 लाख रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advertisements

प्रशिक्षकों की इस उपलब्धि पर पैरा स्पोर्ट्स के अध्यक्ष डॉ शिवाजी कुमार सचिव संदीप कुमार,कुराश संघ के अध्यक्ष अजय निषाद, डॉ धनंजय सिंह,कमल किशोर शर्मा,प्रणव भूषण,अतुल स्वरूप, ऊषा मनाकी एवं आदित्य के माता पिता डॉ रणवीर कुमार राजन एवं कामिनी कुमारी तथा प्रशांत की माता सुशीला देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों ने बधाई दी है‌.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.