Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

मुजफ्फरपुर 17 नवंबर : Tara Devi Memorial Football – बाबू एफसी फाउंडेशन द्वारा आयोजित बिहार फुटबॉल एसोसिएशन एवं फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PEFI) के संयुक्त तत्वावधान में 9वीं स्वर्गीय तारा देवी स्मृति एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन केशोपुर गांव स्थित खेल मैदान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Tara Devi Memorial Football, केशोपुर, सकरा

इस रोमांचक प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में खगड़िया और भागलपुर की टीमें आमने-सामने हुईं, जिसमें खगड़िया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भागलपुर को 2–1 गोल से हराकर विजयी स्थान प्राप्त किया.

Tara Devi Memorial Football, केशोपुर, सकरा

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. श्वेता सोनाली, प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पूसा, समस्तीपुर एवं कुमार आदित्य, संयुक्त सचिव (PEFI) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि खेल एवं खेल भावना का विकास भी बढ़ता है।

Advertisements
Tara Devi Memorial Football, केशोपुर, सकरा

कार्यक्रम में केशोपुर ग्राम के मुखिया दिनेश पुष्पम, पूर्व मुखिया रामाशीष प्रसाद नवीन, कैलाश राय, बैद्यनाथ प्रसाद, राजीव कुमार, किशोरी राय, बाबूलाल राय, मालिक राय, रामप्रकाश राय तथा मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ के चेयरमैन असगर हुसैन सहित कई सम्मानित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Tara Devi Memorial Football
Tara Devi Memorial Football, केशोपुर, सकरा

प्रतियोगिता के सफल संचालन में बाबू एफसी फाउंडेशन के उपाध्यक्ष महेश राय एवं सचिव अशोक राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों पदाधिकारियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं टी-शर्ट प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस प्रतियोगिता में तरुण प्रकाश ने टेक्निकल पदाधिकारी की जिम्मेदारी निभाई, जबकि राजा बाबू मुख्य आयोजक रहे। प्रतियोगिता से संबंधित सभी जानकारी बाबू एफसी फाउंडेशन के फाउंडर चेयरमैन सोनू बाबू द्वारा दी गई।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.