Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

मुजफ्फरपुर 17 November : Muzaffarpur Boys Football League मुजफ्फरपुर जिला जूनियर डिवीजन फुटबाल लीग प्रतियोगिता में खेले गए आज के मैच में गुरु फुटबॉल क्लब ने जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल को शून्य के मुकाबले 5 गोल से पराजित कर दिया।

Muzaffarpur Boys Football League

मोहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई एवं चंद्रशेखर कुमार उर्फ चंदू जी मेमोरियल मुजफ्फरपुर जिला जूनियर डिवीजन फुटबाल प्रतियोगिता के तहत गुरु फुटबॉल क्लब बनाम जी डी मदर इंटरनेशनल फुटबॉल टीम के बीच खेला गया ।

आज के मैच का शुभारंभ पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी सज्जाद हुसैन ने रामबाबू चौधरी इरशाद मलिक ,राकेश कुमार पासवान, मोहम्मद सलाउद्दीन उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ एवं अन्य की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

Advertisements
Muzaffarpur Boys Football League


आज खेले गए मैच में गुरु फुटबॉल क्लब के द्वारा जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल टीम पर प्रारंभ से दबाव बनाया गया एवं गुरु फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 4 अभय राज के द्वारा खेल के 11 में मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल किया गया पुनः अभय राज के द्वारा खेल के 22 वें मिनट में गोलकर दो शून्य का कर दिए ।खेल के 23 मिनट में गुरु फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 23 सौरभ के द्वारा गोलकर भारत 3 शून्य का कर दिए ।

मध्यांतर तक गुरु फुटबॉल क्लब 3 गोलों से आगे थी ।मध्यांतर के पश्चात गुरु फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 7 सुनीत ने खेल के 40 में मिनट एवं जर्सी नंबर 23 सौरभ ने खेल के 52 में मिनट में गोल का अपने टीम को पांच शून्य की बढ़त दिला दिए।

खेल में जीडी मदर की टीम स्कूल टीम ने गोल करने का काफी प्रयास किया।लेकिन उनको सफलता नहीं मिली । खेल के अंत में गुरु फुटबॉल क्लब ने जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल फुटबॉल टीम को शून्य के मुकाबले पांच गोलों से पराजित करदिया।

आज के खेल में निर्णायक के रूप में मणिराज सहायक निर्णायक के रूप में रमेश कुमार एवं विपिन कुमार चौथे निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन प्रतिनियुक्त थे।

लीग टूर्नामेंट के मुख्य संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन के द्वारा बताया गया कि दिनांक 18 11 25 को लीग का अगला मैच यंग बॉयज फुटबॉल क्लब एवं मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी के बीच खेला जाएगा

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.