Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 8 August : RDS College एवं ग्रुप केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज परिसर में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

RDS College एवं CRPF के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण

मुख्य अतिथि सीआरपीएफ कमांडेंट श्री अजय कुमार रजनीकर ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” और वृक्षारोपण अभियान के तहत RDS College परिसर में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया है। दर्जनों वृक्ष लगाए गए। इस दौरान अधिकारियों और जवानों ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सब की साझा जिम्मेदारी है। पौधों को केवल लगाना ही नहीं बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी पूरी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेवारी है।

RDS College एवं CRPF के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण
RDS College एवं CRPF के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण
RDS College एवं CRPF के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण
RDS College एवं CRPF के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ने कहा कि किसी संस्थान के परिसर में वृक्षारोपण का विशेष महत्व होता है। यह न केवल संस्थान के वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाता है, बल्कि वहां आने जाने वाले लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। वृक्षारोपण अभियान छात्र, कर्मचारी और शिक्षकों को प्रकृति के करीब लाने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराने का यह सबसे अच्छा तरीका है। हरियाली से संस्थान का परिसर आकर्षक और जीवंत बनता है।

Advertisements

वृक्षारोपण अभियान में डिप्टी कमांडेंट श्री मनोरंजन, डिप्टी कमांडेंट विकास कुमार, डिप्टी कमांडेंट अभय कुमार, कॉलेज बर्सर डॉ राजीव कुमार, डॉ सौरभ राज, डॉ आलोक त्रिपाठी, डॉ जयदीप घोष, डॉ ललित किशोर, डॉ रवि शंकर कुमार, श्री दिगंबर कुमार, श्री मनीष कुमार, रौशन कुमार, अमलेंदु कुमार, चंदन कुमार समेत छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.