Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 4 March:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुजफ्फरपुर दौरे पर लंगट सिंह कॉलेज के स्वर्णिम इतिहास से अवगत करवाया प्राचार्य ने
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने लंगट सिंह कॉलेज का दौरा किया. एक निजी कार्यक्रम में शहर में आए मुख्यमंत्री श्री कुमार ने प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय के अनुरोध पर कॉलेज का दौरा किया.

CM Nitish Kumar in L.S. College Muzaffarpur

मुख्यमंत्री राजेंद्र स्मृति पार्क स्थित महात्मा गांधी और डॉ राजेंद्र प्रसाद, बाबू लंगट सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया. प्राचार्य प्रो राय ने मुख्यमंत्री महोदय को कॉलेज की ऐतिहासिक गरिमा तथा स्वर्णिम इतिहास से अवगत करवाया. साथ ही प्रो राय ने कॉलेज की 100 साल पुराने भवन की हालत से भी अवगत करवाया तथा आधारभूत संरचना के संरक्षण करने में सहयोग देने का अनुरोध किया.

Advertisements
CM Nitish Kumar in L.S. College Muzaffarpur

प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने ऐतिहासिक लंगट सिंह कॉलेज के विकास एवं समस्या के निदान हेतु बिहार सरकार द्वारा दिए गए सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया तथा कॉलेज को स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट में शामिल करने का एक अनुरोध पत्र भी दिया.

CM Nitish Kumar in L.S. College Muzaffarpur

मुख्यमंत्री के साथ बिहार सरकार के मंत्री श्री विजय चौधरी, श्री संजय झा, बिहार विधान परिषद के सभापति श्री देवेशचंद्र ठाकुर सहित अन्य गण्यमान्य लोगो ने भी दौरा किया. मौके पर डॉ एसएन अब्बास, डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ कुमार बलवंत, डॉ इम्तियाज, ऋषि कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे.

#nitishkumar #muzaffarpur #news #lscollege

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।