Headlines

LS College में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एचआईवी/एड्स जागरूकता रैली

LS College में विश्व एड्स दिवस LS College में विश्व एड्स दिवस
Advertisements

Muzaffarpur 1 December : LS College में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एचआईवी/एड्स जागरूकता रैली का आयोजन एन.एस.एस. इकाई द्वारा किया गया।

LS College में विश्व एड्स दिवस

LS College में विश्व एड्स दिवस

मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शशिकांत पाण्डेय ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में एड्स से संबंधित भ्रांतियों को दूर करना, युवाओं एवं जनसाधारण को सही एवं वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना था।

LS College में विश्व एड्स दिवस

उन्होंने कहा रैली महाविद्यालय परिसर स्थित लंगट बाबू की प्रतिमा से प्रातः 11 बजे प्रारंभ होकर छाता चौक से होते हुए महाविद्यालय परिसर तक निकाली गई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने पोस्टर, स्लोगन और बैनरों के माध्यम से आमजन को जागरूकता संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक प्रो. पुष्पा कुमारी, प्रो. विजय कुमार, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ राजेश अनुपम, डॉ वेद प्रकाश दुबे, डॉ आलोक कुमार, डॉ इम्तियाज, डॉ धीरेंद्र कुमार, डॉ पूनम कुमारी एवं एन.एस.एस. इकाई के स्वयंसेवक, महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में छात्र -छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।