Headlines

Bihar University भौतिकी विभाग में स्पोर्ट्स एंड वेलनेस सेल का शुभारंभ, कुलपति बोले- खेल संस्कृति को मिलेगा नया बल

Bihar University भौतिकी विभाग में स्पोर्ट्स एंड वेलनेस सेल का शुभारंभ Bihar University भौतिकी विभाग में स्पोर्ट्स एंड वेलनेस सेल का शुभारंभ
Advertisements

Muzaffarpur 8 January : B.R.A. Bihar University के पीजी भौतिकी विभाग में नवनिर्मित डिपार्टमेंटल स्पोर्ट्स एंड वेलनेस सेल का उद्घाटन कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने किया। इस सेल में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, इंडोर टेबल टेनिस टेबल्स के साथ-साथ योग एवं ध्यान कक्ष और फिटनेस जोन जैसी अन्य वेलनेस सुविधाएं शामिल हैं।

Bihar University भौतिकी विभाग में स्पोर्ट्स एंड वेलनेस सेल का शुभारंभ

मौक़े पर कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा, “पिछले दो वर्षों में Bihar University में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बहुत व्यापक प्रयास हुए हैं। हमने ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन किया, साथ ही हमारी वॉलीबॉल टीम ने चार दशक बाद सुपर लीग में जगह बनाई है। प्रो. राय ने कहा कि कॉलेजों और पीजी विभागों में खेल संस्कृति का विकास विश्वविद्यालय के समग्र खेल विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Bihar University भौतिकी विभाग में स्पोर्ट्स एंड वेलनेस सेल का शुभारंभ
Bihar University भौतिकी विभाग में स्पोर्ट्स एंड वेलनेस सेल का शुभारंभ

विभागीय स्तर पर ऐसे स्पोर्ट्स एंड वेलनेस सेल बनने से छात्रों का सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी। स्पोर्ट्स और फिटनेस गतिविधियाँ न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, बल्कि शैक्षणिक प्रदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। इससे छात्रों की स्मृति, एकाग्रता एवं सीखने की क्षमता मे निश्चित रूप से सुधार होगा।

Bihar University भौतिकी विभाग में स्पोर्ट्स एंड वेलनेस सेल का शुभारंभ
Bihar University भौतिकी विभाग में स्पोर्ट्स एंड वेलनेस सेल का शुभारंभ

कुलपति ने कहा कि अधिक से अधिक छात्र खेलों में भाग लें और विश्वविद्यालय ईस्ट जोन राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करे, इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है।

इससे पहले भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता सिन्हा ने कुलपति का स्वागत किया। मौके पर इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष प्रो संजय कुमार, प्रो नवेदुल हक, प्रो. ललन झा, डॉ सर्वेश दुबे, डॉ पिनाकी लाहा, डॉ अशोक साह, डॉ जीतेश त्रिपाठी, डॉ सुनील कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ अर्चना शर्मा, डॉ रविंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *