www.goltoo.in

LS College Muzaffarpur में एनएसएस का स्वच्छता अभियान

January 11, 2026 | by Goltoo

goltoo – 2026-01-11T192726.0291

Muzaffarpur 11 January : LS College Muzaffarpur में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा रविवार को स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

LS College में स्वच्छता अभियान

यह कार्यक्रम बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के माननीय कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के निर्देशानुसार तथा उनकी प्रेरणा से प्रत्येक रविवार को विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की कड़ी में शामिल है।

अभियान का नेतृत्व महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी दिनचर्या का अभिन्न अंग होना चाहिए। छात्र-छात्राओं द्वारा की गई यह पहल न केवल परिसर को स्वच्छ बनाएगी, बल्कि समाज में स्वच्छता की भावना को भी मजबूत करेगी।

LS College में एनएसएस का स्वच्छता अभियान
LS College में एनएसएस का स्वच्छता अभियान

उन्होंने आगे कहा, “एनसीसी और एनएसएस द्वारा समय-समय पर कैंपस में ऐसे आयोजन किए जाते हैं, जो छात्रों में अनुशासन, सेवा-भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करते हैं। ये गतिविधियां न केवल व्यक्तिगत विकास में सहायक हैं, बल्कि समाज के उत्थान में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।”

एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी डॉ. शशिकांत पांडेय ने बताया कि आज के कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विभागों के स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वच्छ भारत अभियान दृष्टिकोण से प्रेरित होकर हमारे महाविद्यालय की एनएसएस इकाई इस दिशा में निरंतर सक्रिय रहेगा।

मौके पर डॉ. वेद प्रकाश दुबे, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. बाणेश्वर शर्मा, डॉ. दिवाकर चौधरी, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ आनंद कुमार, संजीव चौधरी, एनएसएस स्वयंसेवको में रजनीश, नाहिदा, संजना, पलक, अंशु, सुशांत, दीपेश, राजीव सहित अन्य मौजूद रहे।

RELATED POSTS

View all

view all