Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 16 January : Bihar University के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा 19 से 21 जनवरी 2026 तक “क्लाइमेट चेंज एंड बोटैनिकल रिसर्च: चैलेंजेज एंड अपॉर्च्युनिटी” विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

Bihar University वनस्पति विज्ञान विभाग

Bihar University वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष व डीन प्रो रंजना कुमारी ने बताया कि वनस्पति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में “क्लाइमेट चेंज एंड बोटैनिकल रिसर्च: चैलेंजेज एंड अपौरचुनिटी” विषय पर तीन दिवसीय (जनवरी 19-21, 2026) राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होगा।

Bihar University वनस्पति विज्ञान विभाग में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 19–21 जनवरी को
Bihar University वनस्पति विज्ञान विभाग में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 19–21 जनवरी को

उद्घाटन सत्र में माननीय कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय, मुख्य वक्ता डॉ मंगला राय-पूर्व डीजी, आईसीएआर नई दिल्ली,
विशिष्ट वक्ता प्रो एके राय-पूर्व कुलपति तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, विशेष अतिथि-प्रो अश्वनी कुमार राय, वरिष्ठ प्राध्यापक बीएचयू वाराणसी एवं प्रो एन के दुबे बीएचयू से शिरकत करेंगे।

Advertisements
Bihar University
Bihar University

प्रो रंजना कुमारी ने बताया कि इस सेमिनार में राज्य एवं बाहर के विश्वविद्यालयों के प्लांट साइंसेस, बायोलॉजिकल साइंसेस, बायोटेक्नोलॉजी तथा क्लाइमेटियोलॉजी के छात्र एवं शोधार्थी हिस्सा लेंगे.

उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार छात्र एवं शोधार्थियों के बीच शोध एवं नवाचार को लेकर मील का पत्थर साबित होगी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.