Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 30 January : मुजफ्फरपुर ज़िला लॉन टेनिस संघ के तत्वावधान में खुदीराम बोस स्टेडियम में Muzaffarpur Open Lawn Tennis प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 38 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

Muzaffarpur Open Lawn Tennis

मुजफ्फरपुर ज़िला लॉन टेनिस संघ के तत्वावधान में मुजफ्फरपुर ओपन लॉन टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ खुदीराम बोस स्टेडियम स्थित टेनिस कोर्ट पर किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अरुण कुमार केशरी, अध्यक्ष योजना एवं विकास समिति, बिहार भारोत्तोलन संघ रहे।

Muzaffarpur Open Lawn Tennis
Muzaffarpur Open Lawn Tennis

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अंजनी कुमार ओझा एवं कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

Advertisements

संघ के सचिव मो. आरिफ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी, जिसमें विभिन्न वर्गों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में कुल 38 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम का मंच संचालन दिलमोहन झा ने किया। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल देखा गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.