Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 30 April : Muzaffarpur News आरडीएस कॉलेज अंग्रेजी पार्ट टू के छात्र एवं एनएसएस कार्यकर्ता हर्षित कुमार राणा पुरस्कृत हुए।


आईआईएम बोधगया के कल्चरल एवं म्यूजिक सोसायटी “उन्नयन” द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आरडीएस कॉलेज अंग्रेजी विभाग के पार्ट टू के छात्र एवं एनएसएस कार्यकर्ता हर्षित कुमार राणा को सोलो सिंगिंग में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामहिम राज्यपाल श्री राजेंद्र अरलेकर जी ने पुरस्कृत छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

आरडीएस कॉलेज अंग्रेजी छात्र एवं एनएसएस कार्यकर्ता हर्षित कुमार राणा पुरस्कृत
आरडीएस कॉलेज अंग्रेजी छात्र एवं एनएसएस कार्यकर्ता हर्षित कुमार राणा पुरस्कृत


आई आई एम बोधगया “उन्नयन” की पदाधिकारी डॉ प्रीति सिंह एवं निदेशक डॉ विनीत सहाय द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया।
प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली, अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ अनीता सिंह, डॉ नीलिमा झा एवं डॉ ललित किशोर ने हर्षित कुमार राणा को बधाई दिए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisements

#Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.