Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 April : कंपनी सचिव संस्थान पटना के सौजन्य से कंपनी सचिव अध्ययन केंद्र की स्थापना ललित नारायण महाविद्यालय में की गई है. इसका उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय ने किया. डॉ संजय ने कहा कि इस केंद्र में छात्रों के अध्ययन एवं मार्गदर्शन की व्यवस्था महानगरों की अपेक्षा कम खर्च में हो सकेगी. इस केंद्र में 12वीं कक्षा पास से छात्र-छात्राएं कंपनी सेक्रेटरी यानी सीएस एक्सक्यूटिव इंट्रेंस टेस्ट देकर दाखिला ले सकते हैं. ग्रेजुएट छात्र सी सीएस प्रोग्राम और सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम का कोर्स करके कंपनी सेक्रेटरी बन सकते हैं.

L N T College Muzaffarpur

आईसीएसआई पटना से आए कंपनी सेक्रेटरी कुंदन कुमार ने विस्तृत जानकारी देते हुए रोजगार के अवसरों के बारे में भी बताया. संस्थान के गौतम कुमार ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी पहलुओं से अवगत कराया. मुख्य अतिथि के रुप में विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग अध्यक्ष सईदुल मुस्तफा ने छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाया. कॉलेज के कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ उग्रमोहन झा, डॉक्टर सुनील कुमार सिंह, डॉक्टर फिरोज आलम, डॉक्टर लक्ष्मी भारती उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन रचना प्रगति ने किया. धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय के मैथली विभाग के अध्यक्ष डॉ इंदु धर ने किया.

#Muzaffarpurnews

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.