National News
Advertisements

New Delhi 2 April : लंबे इंतजार के बाद भारत और नेपाल के बीच रेल सेवा की शुरुआत हो गई.दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इसका उद्द्घाटन किया. भारत के जयनगर और नेपाल के कुर्था के मध्य रेल यात्री सेवा का शुभारंभ, रेल मार्ग पर ट्रेन 100 किमी/घंटा और मालगाड़ी 65 किमी/घंटा की गति से चलेगी, 34.9 किलोमीटर लंबा जयनगर-कुर्था रेल खंड, 8 स्टेशन, 6 हॉल्ट स्टेशन और 47 रोड क्रॉसिंग, 127 बड़े और 15 छोटे पुलों से होकर गुजरेगी रेलगाड़ी.


1937 में भारत और जयनगर के नेपाल भारत के जयनगर नेपाल के बैजलपुर के बीच नैरो गेज पर ट्रेन का परिचालन होता था. वर्ष 2001 में नेपाल में आई बाढ़ से रेल पुल ध्वस्त हो गया. इस कारण नेपाल में जनकपुर के आगे की ट्रेन सेवा बंद हो गई. जनकपुर से जयनगर तक ट्रेनों का परिचालन में 2014 मार्च तक होता रहा है. 2014 के बाद से ब्रॉडगेज में बदलने की तैयारी शुरू हुई.

पहले चरण में जयनगर कुर्था रेलखंड के बीच इनरवा स्टेशन, खजूरी स्टेशन, महीनाथपुर वैदेही स्टेशन, परवाहा हॉल्ट , जनकपुरधाम स्टेशन बनाए गए हैं. इस रेलखंड पर जयनगर और इनरवा स्टेशन पर कस्टम चेकिंग पॉइंट बने हैं. 2014 से लंबे इंतजार के बाद भारत नेपाल के बीच ट्रेन सेवा की शुरुआत हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो नेपाल के पीएम देवबा ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा ट्रेन को हरी झंडी दिखाई.

Advertisements

मैत्री ट्रेन सेवा को लेकर पीएम मोदी का संबोधन ‘नेपाल और भारत के बीच रिश्ता सबसे अलग है’ ‘नेपाल के साथ आत्मीय संबंध सदियों से कायम है’ ‘नेपाल की आर्थिक प्रगति में भारतीय सहयोग जारी’ ‘क्रॉस बॉर्डर व्यापार को बढ़ावा देने पर समझौता’

दोपहर 12:50 पर जयनगर से नेपाल के लिए ट्रेन रवाना हुई. 40 मिनट में ट्रेन जनकपुर पहुंच गई. पहली यात्रा में अफसरों और नागरिकों के दल के अलावा 50 लोगों ने सफर किया. कोंकण रेलवे को अगले 2 साल तक इस रेल सेवा के रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई है. दोनों देशों के बीच रेल परिचालन होने से आर्थिक संपन्नता तो आएगी ही साथ ही जनकपुर धाम जाने वाले तीर्थ यात्रियों को बहुत सुविधा सुविधा मिलेगी. पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा.आने वाले दिनों में दिल्ली से इसे जोड़ने की बात चल रही है.

#IndoNepalrail #IndiaNepal

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.