www.goltoo.in

Bihar News Headlines : रमजान, बदला स्कूलों का टाइम,कार से 16 कार्टन शराब बरामद,भूमि विवाद में दो पक्षों में झड़प, दुकानदार ने ग्राहक पर फेंका तेजाब

April 3, 2022 | by Goltoo

BeFunky-collage – 2022-04-03T111004.417

भारत में माह ए रमजान का हुआ आगाज़,आज से तरावीह शुरु, सुबह से पहला रोजा

Muzaffarpur 3 April : मुजफ्फरपुर में भूमि विवाद में दो पक्षों में झड़प की घटना हुई है. मुजफ्फरपुर के पानापुर ओपी के पानापुर बंगला टोला की घटना है.इस झड़प में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

Patna 3 April : 300 से अधिक अधिकारी बने विशेष कार्यपालक दंडाधिकारी. बिहार के सभी जिलों में विशेष कार्यपालक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है. पहली बार शराब पीने पर जुर्माने की राशि लेकर छोड़ने का मिला है विशेष अधिकार.मद्य निषेध अधिनियम 2022 के संशोधन के बाद प्रावधान पहली बार शराब पीने पर नहीं होगी किसी को जेल.

बिहार में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों का टाइम बदल गया है.भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का टाइम बदल गया है.
बिहार के विद्यालयों में सोमवार से मॉर्निंग क्लासेस लगेंगी. स्कूल का बदला हुआ समय 6.30 से 11.30 बजे तक होंगे.

गोपालगंज के उचकागांव के दहीभत्ता नहर के पास गोपालगंज पुलिस ने कार से 16 कार्टन शराब बरामद किये.इस सिलसिले में पुलिस ने एक कारोबारी को किया गिरफ्तार किया है.गोपालगंज के उचकागांव के दहीभत्ता नहर के पास पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान शराब की खेप बरामद हुई.

Patna 3 April : MLC की 24 सीटों पर सोमवार को मतदान होना है.मतदान का समय सुबह 8 बजे से 534 बूथों पर 4 बजे तक रहेगा . सोमवार को 185 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता. 7 अप्रैल को मतगणना होनी है.मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है.

शेखपुरा में एक दुकानदार द्वारा ग्राहकों पर ही तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है. इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शेखपुरा थाना के बुधौली चौक की घटना है.

Adv Banner

दुमका में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई.जामा थाना के मुंडमाला के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई.घटनास्थल पर पुलिस पहुंच जांच में जुट गई.आत्महत्या या हत्या इसकी जाँच में जुट गई है पुलिस.

पटना के एक लॉज से एक छात्र का शव बरामद हुआ है. हत्या की आशंका जताई जा रही है. बहादुरपुर के सरस्वती लॉज से एक छात्र का शव बरामद हुआ है. मामले को लेकर पुलिस शॉ को कब्जे में लेकर जांच में जुटी.

Adv Banner

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बाबू वीर कुंवर सिंह के पौत्र की मौत के बाद परिजनों से मुलाकात की.

#BiharNews #Hindinews

RELATED POSTS

View all

view all