Headlines

Krishi Vigyan Kendra हरिहरपुर वैशाली में वर्मी कंपोस्ट प्रोड्यूसर पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Krishi Vigyan Kendra हरिहरपुर वैशाली Krishi Vigyan Kendra हरिहरपुर वैशाली
Advertisements

Muzaffarpur 9 February : Krishi Vigyan Kendra कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर, वैशाली में 9 फरवरी 2026 से आरपीएल वर्मी कंपोस्ट प्रोड्यूसर विषय पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देना तथा प्रतिभागियों को कौशल प्रमाणन और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।

Krishi Vigyan Kendra हरिहरपुर वैशाली

Krishi Vigyan Kendra, हरिहरपुर वैशाली में 9 फरवरी 2026 से आरपीएल वर्मी कंपोस्ट प्रोड्यूसर विषय पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसएनएस कॉलेज हाजीपुर के जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र कुमार तथा वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Krishi Vigyan Kendra हरिहरपुर वैशाली
Krishi Vigyan Kendra हरिहरपुर वैशाली

इस पाठ्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक (कृषि अभियंत्रण) इंजीनियर कुमारी नम्रता द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों के पूर्व अर्जित कौशलों को औपचारिक कौशल प्रमाण पत्र में परिवर्तित करना तथा उनकी रोजगार योग्यता एवं उद्यमिता के अवसरों को बढ़ाना है। प्रशिक्षण में वर्मी कंपोस्ट उत्पादन से संबंधित सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक दोनों प्रकार के प्रशिक्षण शामिल हैं। यह कौशल पाठ्यक्रम बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन द्वारा डिज़ाइन किया गया है।

Krishi Vigyan Kendra हरिहरपुर वैशाली
Krishi Vigyan Kendra हरिहरपुर वैशाली

मुख्य अतिथि डॉ. सत्येंद्र कुमार ने वर्मी कंपोस्ट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैविक खाद का उपयोग मृदा स्वास्थ्य सुधारने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक है। वहीं वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग मृदा, जल, वायु और मानव जीवन के लिए हानिकारक है, इसलिए वर्तमान समय में जैविक खेती को बढ़ावा देना जरूरी है।

Krishi Vigyan Kendra हरिहरपुर वैशाली
Krishi Vigyan Kendra हरिहरपुर वैशाली

इस अवसर पर वैज्ञानिक (उद्यान) डॉ. जॉन दाखो ने फसल प्रणाली, फसल चक्र में वर्मी कंपोस्ट के योगदान तथा इसके लाभों पर विस्तृत चर्चा की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में वैशाली जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 30 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में इशिता सिंह, ऋचा श्रीवास्तव, रवि कुमार, रमाकांत, रवि रंजन, सोनू, दीपक कुमार एवं मोहित का अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *