Headlines

B.R.A. Bihar University के मनोविज्ञान विभाग में इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित, 75% उपस्थिति और अनुशासन पर दिया जोर

B.R.A. Bihar University के मनोविज्ञान विभाग में इंडक्शन प्रोग्राम B.R.A. Bihar University के मनोविज्ञान विभाग में इंडक्शन प्रोग्राम
Advertisements

Muzaffarpur 19 March : B.R.A. Bihar University के मनोविज्ञान विभाग में 18 मार्च 2026 को आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम में एचओडी Prof. Rajnish Gupta ने छात्रों को अनुशासन, 75% उपस्थिति नियम और पाठ्यक्रम की जानकारी दी।

B.R.A. Bihar University के मनोविज्ञान विभाग में इंडक्शन प्रोग्राम

B.R.A. Bihar University के मनोविज्ञान विभाग में बुधवार, 18 मार्च 2026 को स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में नव नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए “प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम” (Induction Programme) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना और उनके समग्र विकास के प्रति जागरूक बनाना था।

bihar university
B.R.A. Bihar University के मनोविज्ञान विभाग में इंडक्शन प्रोग्राम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष Prof. Rajnish Gupta ने छात्रों को आत्म-अनुशासन, चरित्र-निर्माण और समग्र व्यक्तित्व विकास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने लोकभवन, बिहार के निर्देशों के आलोक में नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने का आह्वान किया। साथ ही स्पष्ट किया कि 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित नहीं करने वाले छात्रों को परीक्षा प्रपत्र भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रोफेसर रूपाश्री जमुआर ने छात्रों को पाठ्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। वहीं, प्रोफेसर आभा रानी सिन्हा ने विभाग के सभी प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं से छात्रों का परिचय कराया।

इस अवसर पर डॉ. रितु कुमारी और डॉ. सुनीता कुमारी भी उपस्थित रहीं और उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए प्रेरणादायक विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विकास कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. तुलिका सिंह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *