BRABU के अंगीभूत कॉलेजों में 6 और 7 मई को हड़ताल, कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
May 6, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 6 May : बिहार राज्य विश्वविद्यालय महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर BRABU के अंगीभूत कॉलेजों के कर्मचारी 6 और 7 मई को कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। लंबित मांगों के समाधान को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
BRABU के अंगीभूत कॉलेजों में 6 और 7 मई को हड़ताल
बिहार के पारंपरिक विश्वविद्यालयों एवं 250 अंगीभूत महाविद्यालयों के शिक्षक-कर्मचारियों ने 15 माह से लंबित मांगों के समाधान के लिए चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। महासंघ की बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु अब संगठित एवं योजनाबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा।
बिहार राज्य विश्वविद्यालय महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के अंगीभूत कॉलेजों के कर्मचारी 6 और 7 मई को हड़ताल पर रहेंगे। इस संबंध में कर्मचारियों ने अपने-अपने कॉलेजों के प्राचार्यों को सूचना दे दी है।

एलएस कॉलेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों दिनों में कर्मचारी कलमबंद हड़ताल के साथ धरना-प्रदर्शन भी करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के पारंपरिक विश्वविद्यालयों और अंगीभूत महाविद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान के लिए चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
B.R.A. Bihar University के तीन कॉलेजों में ‘Earn While You Learn’ मॉडल की शुरुआत, अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री के लिए ऐतिहासिक समझौता https://t.co/x5RUxcd7jK #Muzaffarpu @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/PUyXQHBmZh
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 5, 2026
महासंघ का कहना है कि लंबे समय से विभिन्न मांगें लंबित हैं, लेकिन अब तक उनका समाधान नहीं हो पाया है। इसी को लेकर कर्मचारियों ने आंदोलन का रास्ता अपनाने का फैसला किया है।
हड़ताल के दौरान विश्वविद्यालय और कॉलेजों के प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की संभावना है। कर्मचारियों ने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द मांगों पर सकारात्मक पहल करने की अपील की है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all