GoltooNews

BCECE 2026 के आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 10 मई तक भर सकेंगे फॉर्म

May 6, 2026 | by Goltoo

bc

Patna 6 May : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड ने BCECE 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 मई कर दी है। एडमिट कार्ड 22 मई को जारी होंगे, जबकि परीक्षा 30 और 31 मई को आयोजित की जाएगी।

BCECE 2026 के आवेदन की तारीख बढ़ी

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने BCECE 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्र 10 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई निर्धारित थी।

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी आवेदन पत्र में 11 और 12 मई को सुधार भी कर सकेंगे। सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये तथा अन्य वर्गों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं PCMB ग्रुप के लिए 1100 रुपये शुल्क देना होगा।

BCECE 2026 के आवेदन की तारीख बढ़ी
BCECE 2026 के आवेदन की तारीख बढ़ी

BCECE 2026 के एडमिट कार्ड 22 मई को जारी किए जाएंगे, जबकि प्रवेश परीक्षा 30 और 31 मई को आयोजित होगी। इस परीक्षा के माध्यम से कृषि, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी, बैचलर ऑफ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, रेडियो इमेजिंग टेक्नोलॉजी, बीएससी नर्सिंग, उद्यान, मत्स्य, डेयरी एवं अन्य समान पाठ्यक्रमों में नामांकन लिया जाएगा।

इसके साथ ही बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बची हुई सीटों पर भी JEE Main स्कोर के आधार पर एडमिशन होगा। इच्छुक छात्र BCECE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले छात्रों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत की छूट दी गई है। परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और बायोलॉजी जैसे विषयों से वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक की निगेटिव मार्किंग भी होगी।

RELATED POSTS

View all

view all