GoltooNews

इंटर में नामांकन आज से शुरू, Bihar Board की पहली चयन सूची के आधार पर 12 मई तक होगी एडमिशन प्रक्रिया

May 6, 2026 | by Goltoo

plus 2 adm12

Patna 6 May : Bihar Board की ओर से जारी पहली चयन सूची के आधार पर जिले के 400 से अधिक प्लस-टू स्कूलों और कॉलेजों में इंटर नामांकन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो रही है। छात्रों को 12 मई तक आवंटित संस्थान में नामांकन लेना अनिवार्य होगा।

Bihar Board की पहली चयन सूची के आधार पर 12 मई तक एडमिशन

Bihar Board द्वारा जारी पहली चयन सूची के आधार पर जिले के 400 से अधिक प्लस-टू स्कूलों और कॉलेजों में बुधवार से इंटर में नामांकन शुरू होगा। बोर्ड ने सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया है कि पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर 12 मई तक नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

इस बार जिले में 60 हजार से अधिक छात्रों ने इंटर में नामांकन के लिए आवेदन किया है। बिहार बोर्ड ने विषयवार और स्कूलवार कट-ऑफ सूची भी जारी कर दी है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों का चयन पहली सूची में हुआ है, उन्हें आवंटित संस्थान में नामांकन लेना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर छात्रों को आगे स्लाइड-अप का मौका नहीं मिलेगा और उनका नाम दूसरी या तीसरी मेरिट सूची में भी शामिल नहीं किया जाएगा।

Bihar Board की पहली चयन सूची के आधार पर 12 मई तक एडमिशन
Bihar Board की पहली चयन सूची के आधार पर 12 मई तक एडमिशन

मंगलवार को कई छात्रों को अपने आवंटित संस्थान की जानकारी समय पर नहीं मिल सकी। छात्रों का कहना था कि देर शाम तक मैसेज का इंतजार करते रहे, लेकिन सर्वर की समस्या के कारण OFSS पोर्टल भी ठीक से काम नहीं कर रहा था।

Bihar Board ने नामांकन शुल्क को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड के अनुसार छात्र जिस संस्थान में पहली बार नामांकन लेंगे, शुल्क वहीं जमा करेंगे। बाद में यदि दूसरी या तीसरी मेरिट सूची में संस्थान बदलता है, तो दोबारा शुल्क नहीं देना होगा। अंतिम रूप से जिस संस्थान में छात्र नामांकित होंगे, उसी के अनुसार शुल्क का समायोजन किया जाएगा।

जिले में इस बार प्लस-टू स्कूलों और इंटर कॉलेजों को मिलाकर 80 हजार से अधिक सीटें उपलब्ध हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अधिकांश स्कूलों में विज्ञान और कला संकाय की सीटें अधिक हैं। कई संस्थानों में न्यूनतम 80 और अधिकतम 360 सीटें निर्धारित की गई हैं। वहीं कॉमर्स की सीटें अपेक्षाकृत कम हैं और कई प्लस-टू स्कूलों में कॉमर्स संकाय उपलब्ध भी नहीं है।

अधिकांश स्कूलों में विज्ञान और कला संकाय में 120-120 सीटें हैं, जबकि कॉमर्स में केवल 40 सीटें निर्धारित की गई हैं। इससे कॉमर्स के छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा अधिक रहने की संभावना है।

RELATED POSTS

View all

view all