Muzaffarpur नगर निगम का दायरा बढ़ा, चार नए वार्ड जुड़े; अब कुल वार्डों की संख्या हुई 53
May 9, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 9 May : Muzaffarpur नगर निगम का दायरा अब और बढ़ गया है। भारत की जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर नगर निगम की सीमा और कार्यक्षेत्र का विस्तार कर दिया गया है। इसके तहत शहर से सटे चार नए क्षेत्रों को निगम क्षेत्र में शामिल करते हुए नए वार्डों का गठन किया गया है। अब नगर निगम में कुल वार्डों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है।
Muzaffarpur नगर निगम का दायरा बढ़ा, चार नए वार्ड जुड़े; कुल वार्डों की संख्या हुई 53
बिहार जनगणना कार्य निदेशालय ने Muzaffarpur नगर निगम से सटे बाहरी इलाकों को निगम क्षेत्र में शामिल करने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। जिन क्षेत्रों को शामिल किया गया है, उनमें अखाड़ाघाट, शेखपुर, शेरपुर, भिखनपुर डीह, बीबीगंज-भगवानपुर(बरहमपुरा) के कुछ हिस्से शामिल हैं। ये सभी क्षेत्र मुसहरी प्रखंड के अंतर्गत आते हैं।

नई व्यवस्था के तहत इन क्षेत्रों को अलग-अलग वार्ड संख्या भी आवंटित कर दी गई है। अखाड़ाघाट-शेखपुर क्षेत्र को वार्ड संख्या 50, शेरपुर क्षेत्र को वार्ड संख्या 51, भिखनपुर-डीह इलाके को वार्ड संख्या 52 और भगवानपुर गोलंबर से बीबीगंज एनएच के पश्चिमी-उत्तरी हिस्से को वार्ड संख्या 53 के रूप में शामिल किया गया है।
Muzaffarpur प्रशासन की ओर से इन नए क्षेत्रों के लिए अलग-अलग एमडीडीएस (MDDS) ई-गवर्नेंस कोड भी जारी किए गए हैं। शेखपुर का एमडीडीएस कोड 229458, शेरपुर का 229351, भिखनपुर का 229363 और भगवानपुर-बरहनपुरा क्षेत्र का कोड 229374 निर्धारित किया गया है।
Muzaffarpur समेत नगर निकायों में 16 मीटर तक की इमारतों का नक्शा अब आर्किटेक्ट करेंगे पास,जल्द लागू होगी नई व्यवस्था https://t.co/AH0Rh6s3qr #Muzaffarpur #news pic.twitter.com/SbUOgn2fJJ
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 9, 2026
अधिकारियों के अनुसार, अब इन क्षेत्रों में जनगणना से जुड़े सभी कार्य मुजफ्फरपुर नगर निगम के माध्यम से संपन्न होंगे। यह निर्णय भारत सरकार के गृह मंत्रालय (MHA), रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर लिया गया है।
नगर निगम क्षेत्र के विस्तार के बाद इन इलाकों में रहने वाले लोगों को शहरी सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। सड़क, जलनिकासी, स्ट्रीट लाइट, सफाई और अन्य बुनियादी सेवाओं के विकास को भी अब निगम स्तर पर प्राथमिकता दी जाएगी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all