Bihar News
Advertisements

Bhagalpur 7 April : बिहार के भागलपुर के सबौर में अपराधियों ने चिकित्सक और उनके परिवार को बंधक बनाकर 20 लाख से अधिक के नगद और कीमती सामान ले गए. चिकित्सक विश्वपति चटर्जी उर्फ़ डॉक्टर बबलू ने बताया कि करीब 15 लाख से ज्यादा के जेवर और तीन चार लाख तक के कैश और 8 मोबाइल लुटेरे ले गए. अपराधियों की संख्या 6 बताते हैं.

हथियार के भय से सभी को बंधक बनाकर अपराधी 1 घंटे तक तांडव करते रहे. सूचना मिलने पर सबौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. बिहार के व्यवसायियों ने चिंता व्यक्त की है इस तरह से लूटपाट हुई तो व्यवसाय और पेशा करना बहुत ही मुश्किल होगा. नेशनल हाईवे 80 की घटना है.

#Bhagalpur #Biharnews

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.