नीरा चंदोके की पुस्तक पर RDS College में विमर्श, लोकतंत्र और संविधान की अहमियत पर जोर
May 19, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 19 May : RDS College राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में नीरा चंदोके द्वारा लिखित पुस्तक “हम, जनता और हमारा संविधान” पर आयोजित पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ने कहा कि नीरा चंदोके की पुस्तक भारतीय लोकतंत्र, नागरिक समाज, मानवाधिकार और संवैधानिक मूल्यों के गहन विश्लेषण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
नीरा चंदोके की पुस्तक पर RDS College में विमर्श
उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि नीरा चंदोके की पुस्तक का अध्ययन वे जरूर करें। छात्रों के लिए संविधान के मूल्यों को समझना बेहद जरूरी है। संविधान उन्हें देश के प्रति जागरूक, जिम्मेदार और संवेदनशील बनाता है। इससे छात्रों में न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व जैसे लोकतांत्रिक गुणों का विकास होता है।

राजनीति विज्ञान विभाग स्नातक छठे सेमेस्टर की छात्रा स्वाति ने नीरा चंदोके की पुस्तक की समीक्षा प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रोफेसर नीरा चंदोके भारतीय संविधान को एक कानूनी दस्तावेज के साथ-साथ एक राजनीतिक और नैतिक ग्रंथ के रूप में प्रस्तुत करती है। यह पुस्तक संविधान को सिर्फ नियमों और अनुच्छेदों की किताब के रूप में नहीं देखती, बल्कि इसे उस स्वतंत्रता के विचार का विस्तार मानती है, जिसके लिए लाखों भारतीयों ने संघर्ष किया था। लेखिका स्पष्ट करती है कि संविधान एक राजनीतिक समुदाय के रूप में हमारी पहचान है और हमारी सामूहिक चेतना का हिस्सा है।
अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026: BRABU और BIT Mesra की संगोष्ठी में Urban Biodiversity Conservation पर चर्चा https://t.co/NnAUcfZxjy #Muzaffarpur @brabu_ac_in pic.twitter.com/ktrlM3JCGW
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 18, 2026
विभागाध्यक्ष डॉ रजनीकांत पांडेय ने कहा कि भारत के संविधान निर्माण की अनवरत यात्रा स्वतंत्रता संग्राम की आकांक्षाओं से शुरू होकर, एक जीवंत लोकतांत्रिक राष्ट्र के निर्माण तक का सफर है। नीरा चंदोके की पुस्तक भारतीय संविधान के ऐतिहासिक और वैचारिक यात्रा का एक बहुत ही शानदार विश्लेषण प्रस्तुत करती है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ पंकज कुमार तिवारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ बिंदु कुमारी ने किया। कार्यक्रम में सत्यम, मनीष, आयुषी, अनुष्का आदि समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all