International Rapid Chess में मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू को बिलो 1800 में तीसरे स्थान की प्राप्ति
May 30, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 30 May : नेपाल के काठमांडू में आयोजित International Rapid Chess प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू ने बिलो 1800 वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। गुरुकुल शतरंज अकादमी के अरमान सोनी ने भी शानदार प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय रेटिंग की ओर मजबूत कदम बढ़ाया।
International Rapid Chess में मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू
नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित काठमांडू हाउस में 29 एवं 30 मई को आयोजित International Rapid Chess प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के युवा शतरंज खिलाड़ी अभिषेक सोनू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिलो 1800 वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, इंग्लैंड, फ्रांस और अमेरिका सहित विभिन्न देशों के 226 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
नौ चक्रों में खेली गई इस प्रतियोगिता में अभिषेक सोनू ने 6.5 अंक अर्जित किए। उन्होंने रेयान श्रेष्ठ (1427), जनक राज जोशी (1606), तारा मान श्रेष्ठ (1641), संदेश बरूवाल (1608), इमरान मोहम्मद खान (1815) और आनन्दा जोशी (1681) को पराजित किया। वहीं 1841 रेटिंग वाले कृष्ण कुमार खांव के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा।

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर अभिषेक सोनू ने अपनी अंतरराष्ट्रीय रेटिंग में 28 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की, जो उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
वहीं गुरुकुल शतरंज अकादमी के एक अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ी अरमान सोनी ने भी प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन करते हुए 5 अंक अर्जित किए। उन्होंने रामेश्वर मल्ला (1662), हृदय बस्नेत (1565) और आदित्य नायक (1538) को हराया, जबकि ज्ञानेंद्र प्रसाद श्रेष्ठ (1798) के साथ मुकाबला ड्रॉ खेला।
अरमान सोनी का रेटिंग प्रदर्शन 1600 से ऊपर रहा, जिससे अगले माह उनके शहर के एक और अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी बनने की संभावना मजबूत हो गई है। अनुमान है कि उनकी शुरुआती रेटिंग 1630 से अधिक खुल सकती है।
Muzaffarpur में पहली बिहार राज्य स्तरीय स्लिंगशॉट चैंपियनशिप संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया निशानेबाजी का दम https://t.co/mixawaG3NL #slinghshot #Muzaffarpur pic.twitter.com/alDWsiuhsJ
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 24, 2026
गुरुकुल शतरंज अकादमी के संरक्षक विद्युत कुमार वर्मा, मंजु कुमारी, अध्यक्ष दीपक प्रसाद सिंह, सचिव शिवानी कर्ण, कोषाध्यक्ष कुमारी प्रियंका, अविनाश मोनू, कृष्ण गोपाल, विनीत कुमार सहित अकादमी के सदस्यों एवं शहर के शतरंज प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all