www.goltoo.in

Pankaj Sir Memorial U-15 क्रिकेट: भारती जूनियर्स ने 323 रन से दर्ज की ऐतिहासिक जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह

June 15, 2026 | by Goltoo

panka

Muzaffarpur 15 June : Pankaj Sir Memorial अंडर-15 क्रिकेट में भारती जूनियर्स ने पंकज सर क्रिकेट एकेडमी को 323 रन से हराया। आलेख पाठक और अल्तमश ने शानदार शतक लगाए।

Pankaj Sir Memorial U-15 : भारती जूनियर्स ने 323 रन से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Pankaj Sir Memorial अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में भारती जूनियर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पंकज सर क्रिकेट एकेडमी को 323 रन के विशाल अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। स्थानीय मुखर्जी सेमिनरी मैदान में खेले गए इस मुकाबले में भारती जूनियर्स के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने एकतरफा दबदबा कायम रखा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारती जूनियर्स की टीम ने निर्धारित 35 ओवरों में 387 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आलेख पाठक और अल्तमश ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़े। आलेख पाठक ने मात्र 46 गेंदों में 119 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि अल्तमश ने केवल 38 गेंदों का सामना करते हुए 116 रन बनाए। इसके अलावा फैसल ने 16 गेंदों में 44 रन, समीर ने 25 और सक्षम ने 11 रन का योगदान दिया।

Pankaj Sir Memorial U-15 : भारती जूनियर्स ने 323 रन से दर्ज की ऐतिहासिक जीत
Pankaj Sir Memorial U-15 : भारती जूनियर्स ने 323 रन से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

पंकज सर क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में आदित्य और इमाद ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। वहीं अंश को दो तथा सार्थक को एक विकेट मिला। हालांकि विपक्षी गेंदबाज भारती जूनियर्स के बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी को रोकने में सफल नहीं हो सके।

388 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंकज सर क्रिकेट एकेडमी की टीम पूरी तरह दबाव में नजर आई। पूरी टीम महज 10 ओवर में 64 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से केवल सार्थक ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके और उन्होंने 12 रन बनाए। अन्य कोई बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका।

भारती जूनियर्स की ओर से गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। आलेख पाठक ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए चार विकेट झटके और विपक्षी टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इसके अलावा जीसान ने दो विकेट, जबकि अल्तमश और मानस ने एक-एक विकेट हासिल किया। अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए आलेख पाठक को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

इस शानदार जीत के साथ भारती जूनियर्स ने पंकज सर मेमोरियल अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने आगामी मुकाबलों के लिए भी उनकी दावेदारी को मजबूत कर दिया है।

RELATED POSTS

View all

view all