Muzaffarpur News
Advertisements

Ranchi/Muzaffarpur 19 June : रांची में आयोजित 12वीं रैंकिंग National Skating Championship 2026 में मुजफ्फरपुर के आदित्य कुमार, रितिक कुमार, आराध्या श्री, आरव राज, अन्वी सिंह, दिव्यांश नारायण और कार्तिक राज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कोच रौशन कुमार व राहुल चौरसिया के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का गौरव बढ़ाया।

National Skating Championship में मुजफ्फरपुर के स्केटर्स का शानदार प्रदर्शन

रांची में आयोजित 12वीं रैंकिंग National Skating Championship 2026 में मुजफ्फरपुर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और बिहार का नाम गौरवान्वित किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आदित्य कुमार, रितिक कुमार, आराध्या श्री, आरव राज, अन्वी सिंह, दिव्यांश नारायण एवं कार्तिक राज ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों के इस सफर में कोच रौशन कुमार एवं राहुल चौरसिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों प्रशिक्षक बच्चों के साथ रांची पहुंचे और पूरे प्रतियोगिता के दौरान उनका मार्गदर्शन, उत्साहवर्धन तथा तकनीकी सहयोग करते रहे। उनकी देखरेख में खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास के साथ विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया और सराहनीय प्रदर्शन किया।

Advertisements
National Skating Championship में मुजफ्फरपुर के स्केटर्स का शानदार प्रदर्शन
National Skating Championship में मुजफ्फरपुर के स्केटर्स का शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर के इन युवा स्केटर्स ने यह साबित कर दिया कि लगन, मेहनत और सही प्रशिक्षण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई जा सकती है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से अभिभावकों, खेल प्रेमियों एवं पूरे जिले में हर्ष और गर्व का माहौल है।

कोच रौशन कुमार एवं राहुल चौरसिया ने बताया कि बच्चों ने प्रतियोगिता से पहले कड़ी मेहनत की थी और उसी का परिणाम उनके शानदार प्रदर्शन के रूप में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

मुजफ्फरपुर डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.