Muzaffarpur News
Advertisements

जिला क्रिकेट लीग में गायत्री यंग क्रिकेट क्लब की जीत


Muzaffarpur 9 April : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज गायत्री यंग क्रिकेट क्लब ने जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी को 5 विकेट से पराजित किया।


आज खेले गए मैच में जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 34 ओवर में 148 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

Advertisements


जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी ने प्रियांशु ने 36, अभिषेक ने 23,सौरव ने 18,रवि रंजन ने 17 एवं शेखर ने 13 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।


गेंदबाजी में गायत्री यंग क्रिकेट क्लब के तरफ से कुणाल ने 3, श्रीधर ने 4,एवं आयुष ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी गायत्री यंग क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में ही 5 विकेट खोकर जीत के लिए 151 रन बना लिए।
गायत्री यंग के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए श्रीधर ने नाबाद 40 रन बनाए वही विशाल ने 34,मुकेश ने 24 एवं आयुष ने नाबाद 13 रन बनाए।


गेंदबाजी में जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से देवराज ने 3 विकेट एवं आशुतोष ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज का मैन ऑफ द मैच गायत्री यंग क्रिकेट क्लब के श्रीधर को दिया गया।

अंपायर रवि कुमार एवं अंकित कुमार


आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं अंकित कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में राज कुमार मौजूद थे।
कल का मैच: प्रेरणा स्पोटिंग क्लब बनाम स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर

#Muzaffarpurnews #Cricket #mdca

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.