Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 9 April : मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा. अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदन बखरी गांव में बालू लदे ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई. चालक का शव ट्रक के अगले हिस्से में फंस गया जिसे ट्रक के अगले हिस्से को काटकर निकालना पड़ा.

Twitter image ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई

बताया जा रहा है पुलिस चेकिंग के दौरान अहियापुर पुलिस बालू लदे ट्रक को रोकने के लिए रोड पर खड़ी थी. सबसे आगे बालों का एक ट्रक का खेल पीछे और भी ट्रक था. सभी रफ्तार में थे पहले बलुवाले ट्रक को पुलिस ने रोका अचानक लगाए गए ब्रेक से पीछे के ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी जिससे पिछले ट्रक के चालक की मौत हो गई. उसे ब्रेक लगाने का समय तक नहीं मिला.


स्थानीय लोगों का आरोप पुलिस बालू लदे ट्रक से अवैध वसूली करती है. ट्रक ड्राइवर की पहचान नहीं हो सकी है. ट्रक पर एस्बेस्टस लड़ा हुआ है.इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे.

Advertisements


दूसरी घटना में गायघाट प्रखंड के बबुरबन्नी चौक के पास नेशनल हाईवे 27 पर आज तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से गायघाट थाना के चौपार गांव के मनुष्य की 30 वर्षीय पत्नी प्रीति कुमारी और डेढ़ वर्षीय पुत्र दिव्यांश की मौत हो गई. बेटे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और महिला की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई. मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार कहर ढा रही है हर दिन में कम से कम 5 दुर्घटनाएं सड़कों पर होती है तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के कारण.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.