www.goltoo.in

Bihar Assistant Professor Recruitment 2026 : बिहार के विश्वविद्यालयों में स्थायी तथा संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति को लेकर आंदोलन शुरू

July 4, 2026 | by Goltoo

ChatGPT Image Jul 4, 2026, 07_01_18 PM

Patna/Bhagalpur 4 July : Bihar Assistant Professor Recruitment नियमावली 2026 के विरोध में आंदोलन तेज। अतिथि शिक्षकों ने यूजीसी रेगुलेशन 2018 के अनुसार नियुक्ति और आयु सीमा 55 वर्ष करने की मांग उठाई।

Bihar Assistant Professor Recruitment 2026

बिहार के विश्वविद्यालयों में स्थायी एवं संविदा आधारित सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति को लेकर जारी नियुक्ति नियमावली 2026 के विरोध में आंदोलन तेज हो गया है। शनिवार को बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ के बैनर तले तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में संघ के अध्यक्ष डॉ. आनंद आजाद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नियुक्ति नियमावली 2026 की प्रतियां जलाकर इसे वापस लेने की मांग की। साथ ही यूजीसी रेगुलेशन 2018 के आधार पर तैयार नियुक्ति नियमावली 2020 के अनुसार नियुक्तियां करने की मांग उठाई गई।

Bihar Assistant Professor Recruitment 2026 : बिहार के विश्वविद्यालयों में स्थायी तथा संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति को लेकर आंदोलन शुरू
Bihar Assistant Professor Recruitment 2026 : बिहार के विश्वविद्यालयों में स्थायी तथा संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति को लेकर आंदोलन शुरू

संघ के अध्यक्ष डॉ. आनंद आजाद ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लाई गई स्थायी एवं संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली 2026, यूजीसी रेगुलेशन 2018 के प्रावधानों के अनुरूप नहीं है। उनका आरोप है कि स्थायी और संविदा आधारित नियुक्तियों के लिए अलग-अलग नियमावली बनाना यूजीसी के दिशा-निर्देशों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि यूजीसी के अनुसार अतिथि एवं अंशकालिक सहायक प्राध्यापकों की योग्यता, पात्रता और चयन प्रक्रिया स्थायी सहायक प्राध्यापक के समान होनी चाहिए।

Bihar Assistant Professor Recruitment 2026

प्रदर्शनकारियों ने नियुक्ति में अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित किए जाने का भी विरोध किया। उनका कहना है कि वर्ष 2014 और 2020 की नियुक्ति प्रक्रिया में अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष थी, जबकि यूजीसी की नेट परीक्षा में भी कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है। इसके अलावा उन्होंने शोध पत्र, शिक्षण अनुभव और एपीआई स्कोर को महत्व देने की मांग करते हुए कहा कि नई नियमावली में इन बिंदुओं की अनदेखी की गई है। वहीं स्थायी नियुक्ति के लिए प्रस्तावित लिखित परीक्षा और साक्षात्कार की प्रक्रिया को भी यूजीसी गाइडलाइन के विरुद्ध बताया गया।

Bihar Assistant Professor Recruitment 2026 : बिहार के विश्वविद्यालयों में स्थायी तथा संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति को लेकर आंदोलन शुरू
Bihar Assistant Professor Recruitment 2026 : बिहार के विश्वविद्यालयों में स्थायी तथा संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति को लेकर आंदोलन शुरू

इस आंदोलन में नए अभ्यर्थियों, पीएचडी डिग्रीधारकों और शोधार्थियों ने भी भाग लिया। उन्होंने बिहार में डोमिसाइल नीति लागू करने, अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष करने तथा यूजीसी मानकों के अनुरूप नियुक्ति प्रक्रिया अपनाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि नियुक्ति नियमावली 2026 और इसके आधार पर जारी विज्ञापन वापस नहीं लिए गए तो वे इस मामले को उच्च न्यायालय में जनहित याचिका (PIL) के माध्यम से चुनौती देंगे।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक, पीएचडी डिग्रीधारक और शोधार्थी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी रेगुलेशन 2018 के अनुरूप नियुक्ति प्रक्रिया लागू करने, शोध कार्य एवं अनुभव को उचित महत्व देने और नियुक्ति नियमावली 2020 के आधार पर स्थायी एवं संविदा आधारित सहायक प्राध्यापकों की बहाली सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।

RELATED POSTS

View all

view all