Muzaffarpur News
Advertisements

मोतीझील बाजार में जलजमाव से मुक्ति के लिए जलजमाव, छात्र गिरा नाले में, दुकानदारों का हंगामा थाने में

Muzaffarpur 10 April : मुजफ्फरपुर के मोतीझील के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. दिनोंदिन दुकानदारी तो दूर की बात है पैदल चलना मुश्किल हो गया है. शहर को स्मार्ट बनाने के नाम पर जो लूट और बदहाली मची है पूरे शहर में देखने लायक है. सड़कें बनती है, नाले बनते हैं तोड़े जाते हैं, फिर नल जल योजना की वायरिंग होती है, फिर गैस पाइपलाइन बिछाए जाते हैं, तरह-तरह के काम हो रहे हैं. किसी में सामंजस्य नहीं है. कौन सा काम पहले होना चाहिए था यह भी नहीं मालूम है. जो काम पहले होना चाहिए था वह काम बाद में होता है,पहले काम को तोड़ कर बनाया जाता है और जिन जगहों चीजों को तोड़ दी जाती है वह वैसे ही रह जाती है.


मोतीझील में जलजमाव होता है बरसात के दिनों में. पूरे शहर को जलजमाव से मुक्ति दिलाने के लिए ड्रेनेज सिस्टम बनाया जा रहा है. बड़े नाले के निर्माण को लेकर मोतीझील में जगह जगह नालों और सड़कों को खोद दिया गया है.

Advertisements

सड़कों पर पानी है. उनकी बैरिकेडिंग नहीं की गई है. उन्हें घेरा नहीं गया है. खुले नाले हैं, जिसमें कल एक छात्र गिर गया जिसकी जान बाल बाल बच गई.

वर्षों पहले मोतीझील फ्लाईओवर निर्माण के दौरान इसी जगह पर एक बाइक सवार की पानी भरे गड्ढे में गिरकर मौत हो गई थी.

दुकानदारों ने दुकान आने जाने के लिए चचरी लगाई थी,नगर निगम उसे भी उठा कर ले गई. बांस की चचरी बना कर रखी थी (जिस चचरी पुल के सहारे गायघाट कटरा प्रखंड के लोग भी बाढ़ में नदियों को पार करते हैं) उसी तरीके से मोतीझील में भी नालों को पार करने के लिए दुकानदार दुकान चलने के लिए चचरी का इस्तेमाल करते हैं. क्या करेंगे उनकी मजबूरी है दुकान नहीं चलेगी तो रोजी रोटी कैसे चलेगी. दो साल कोरोना की बंदी,फिर जलजमाव.

Adv banner


छात्र के नाले में गिर जाने के बाद दुकानदार आक्रोशित हो गए दुकानदारों ने बांस बल्ली लगाकर दीपक मार्केट के सामने अपना आक्रोश व्यक्त करने लगे. कुछ दुकानदारों ने टायर जलाकर भी अपना आक्रोश व्यक्त किया. नाराज दुकानदार छात्र को लेकर नगर थाने पहुंच गए.

इन सब घटनाओं के बीच लोग वीडियो और फोटो जरूर खींचते हैं तो पुलिसकर्मियों ने मना किया थाने के अंदर वीडियो नहीं बनाने के लिए. हंगामा कर रहे 4 दुकानदारों को हिरासत में लिया गया. नाले में गिरे छात्र का नाम पुष्पम कुमार है जो जिसने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. छात्र ने मांग की कि भविष्य में इस तरह की कोई घटना ना हो. इस एजेंसी पर आवश्यक कार्रवाई की भी मांग की.


गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कारण धर्मशाला चौक से मोतीझील, तिलक मैदान होते हुए अखाड़ाघाट गंडक नदी में मिलाना है.


इस पूरी घटना की तस्वीरें देखिए , मोतीझील मुजफ्फरपुर के क्या हालात है,तस्वीरें ९ अप्रैल की है.

#Muzaffarpurnews #Motijheel #Biharnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.