Bihar News
Advertisements

Muzaffarpur 15 July : राजकीय Degree College Patedhi Belsar का उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की योजना के तहत बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन शुरू, वैशाली को मिली उच्च शिक्षा की नई सौगात।

Degree College Patedhi Belsar का शुभारंभ

बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज” के तहत बुधवार को राजकीय डिग्री महाविद्यालय, पटेढ़ी बेलसर (वैशाली) का भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्य के 211 डिग्री महाविद्यालय विहीन प्रखंडों में नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन की शुरुआत के साथ ही पटेढ़ी बेलसर महाविद्यालय का भी विधिवत शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से जुड़कर संपन्न हुआ।

Degree College Patedhi Belsar का शुभारंभ
Degree College Patedhi Belsar का शुभारंभ

उद्घाटन समारोह की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेशमा सुल्ताना ने अतिथियों के स्वागत के साथ की। इस अवसर पर सभी विशिष्ट अतिथियों का शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। समारोह में वैशाली लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती वीणा देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं विधायक सिद्धार्थ पटेल, वैशाली की जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त (DDC), प्रो. सुधीर कुमार सिंह (वैशाली महिला महाविद्यालय, हाजीपुर) तथा प्रो. विनोद मंडल (राज नारायण कॉलेज, हाजीपुर) सहित कई शिक्षाविद एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisements
आज राजकीय डिग्री महाविद्यालय पटेढ़ी बेलसर, वैशाली का भव्य उद्घाटन हुआ।
आज राजकीय डिग्री महाविद्यालय पटेढ़ी बेलसर, वैशाली का भव्य उद्घाटन हुआ।
Degree College Patedhi Belsar

समारोह के दौरान सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर महाविद्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मुख्य अतिथि सांसद वीणा देवी ने कहा कि “आगे बढ़ता बिहार, समृद्ध बिहार” के संकल्प के साथ राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय के शुरू होने से वैशाली जिले के विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों को अब उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं विधायक सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि यह महाविद्यालय क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेशमा सुल्ताना ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज में आधुनिक सुविधाओं के साथ पठन-पाठन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संस्थान क्षेत्र के विद्यार्थियों के शैक्षणिक और सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.