Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur/Patna 5 August : Bihar University Act-2026 के विरोध में BRABU के शिक्षकों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया और विश्वविद्यालय की स्वायत्तता के समर्थन में एकजुटता दिखाई।

Bihar University Act-2026

प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 (University Act 2026) के विरोध में बुधवार से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के विश्वविद्यालय कार्यालय, सभी विश्वविद्यालय विभागों तथा अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में चरणबद्ध आंदोलन का पहला चरण शुरू हो गया। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्राचार्यों, शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपने नियमित कार्य का निर्वहन करते हुए विरोध दर्ज कराया।

Bihar University Act-2026 के विरोध में BRABU के शिक्षकों-कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य, एकजुटता का प्रदर्शन
Bihar University Act-2026 के विरोध में LS College के शिक्षकों-कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य, एकजुटता का प्रदर्शन

संघर्ष मोर्चा का कहना है कि प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 में ऐसे प्रावधान शामिल हैं, जो परम्परागत विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता तथा विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के परस्पर जुड़े शैक्षणिक एवं प्रशासनिक ढांचे को प्रभावित कर सकते हैं। इसी के विरोध में चरणबद्ध संघर्ष कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। पहले चरण में सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपनी एकजुटता का संदेश दिया।

Advertisements
Bihar University Act-2026 के विरोध में BRABU के शिक्षकों-कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य, एकजुटता का प्रदर्शन
Bihar University Act-2026 के विरोध में BRABU MDDM College के शिक्षकों-कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य, एकजुटता का प्रदर्शन
Bihar University Act-2026 के विरोध में BRABU के शिक्षकों-कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य, एकजुटता का प्रदर्शन
Bihar University Act-2026 के विरोध में RDS College के शिक्षकों-कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य, एकजुटता का प्रदर्शन

संघर्ष कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय कार्यालय, विभिन्न विभागों और महाविद्यालयों में सामान्य शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य जारी रहे, लेकिन सभी प्रतिभागियों ने काली पट्टी लगाकर प्रस्तावित अधिनियम के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। आंदोलन से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो आगामी चरणों में संघर्ष कार्यक्रम को और व्यापक बनाया जाएगा।

बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संगठनों के शीर्ष नेतृत्व ने आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की स्वायत्तता, उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और संस्थागत ढांचे की रक्षा के लिए सभी का एकजुट रहना आवश्यक है।

संघर्ष मोर्चा ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों से आगामी चरणों में भी इसी तरह एकजुट रहने की अपील करते हुए विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से उच्च शिक्षा और विश्वविद्यालयों के हितों की रक्षा की जा सकेगी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.