www.goltoo.in

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर पुलिस ने लूट की बाइक के साथ दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया

June 8, 2022 | by Goltoo

bikers_gang_loot_darbhanga_thumb

Muzaffarpur 8 June : मुजफ्फरपुर पुलिस ने आज लूट की बाइक के साथ दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया. आज एक और सफलता मिली जिसमें बाइक लूटने वाले गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. मुजफ्फरपुर पुलिस ने कल शातिर अपराधी अनिकेत और चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था

मंगलवार को दिघरा इलाके से दो बाइक लूटी गई थी. जिसकी बरामदगी के लिए पुलिस से लगातार छापामारी कर रही थी. इसी छापेमारी के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूट की बाइक के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया. बाइक लूट घटना के 12 घंटे के अंदर पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

प्रशिक्षु डीएसपी सियाराम यादव ने बताया कि सदर थाना के दिघरा से दो बाइक लूटी गई थी जिसकी तलाश में पुलिस की किउयूआरटीएएल और मनियारी थाना की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी थी. मनियारी थाना के क्षेत्र में एक विद्यालय के पीछे की गाछी से दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. एक लूटी हुई बाइक भी बरामद हुई है. दूसरे बाइक की तलाश पूछताछ के आधार पर की जा रही है.

#Crimenews #Muzaffarpurnews

RELATED POSTS

View all

view all