World News
Advertisements

1996 की वर्ल्ड चैंपियन श्रीलंका टीम के कप्तान अर्जुन राणातुंगा के भाई प्रसन्न राणातुंगा को जेल की सजा सुनाई गई है.

Colombo 8 June : वर्ल्ड चैंपियन टीम के कप्तान अर्जुन राणातुंगा के छोटे भाई को २ साल की सश्रम सजा. 1996 की वर्ल्ड चैंपियन श्रीलंका टीम के कप्तान अर्जुन राणातुंगा के भाई प्रसन्न राणातुंगा को जेल की सजा सुनाई गई है. हाईकोर्ट ने 2 साल के कड़े कारावास की सजा सुनाई है.

कोर्ट ने श्रीलंका के शहरी विकास मंत्री प्रसन्ना राणातुंगा को 5 साल के लिए निलंबित भी कर दिया है . 2015 में मनी एक्सटॉर्शन करने का केस दर्ज हुआ था. उन्होंने एक व्यापारी को हड़काया था और पैसों की डिमांड की थी. श्रीलंका उच्च न्यायालय ने दोषी मानते हुए 5 साल के लिए निलंबित भी किया और 2 साल के कारावास की सजा सुनाई. को एक्यूज्ड सह अभियुक्त पत्नी को साक्ष्य के अभाव में छोड़ दिया.

Advertisements
Prasanna Ranatunga found guilty of threatening businessman

कोर्ट ने जुर्माना की राशि भी जमा करने को कहा है. राणातुंगा को दो बार अलग-अलग जुर्माना जमा करना होगा. ढाई करोड़ १० लाख रुपए जुर्माने के तौर पर जमा करने होंगे. क्रिकेट की दुनिया में अर्जुन राणातुंगा एक जाने-माने खिलाड़ी हैं जिन्होंने 5 हजार से अधिक रन भी बनाए हैं 269 वनडे मुकाबलों में 7456 रन बनाए हैं.

#Ranatunga

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.