Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 13 August : LS College में प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया के नेतृत्व में कॉलेज की एनसीसी (32 बिहार बटालियन) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा संयुक्त रूप से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान कैडेट्स ने तिरंगे झंडे को हाथों में थामे देशभक्ति का प्रदर्शन किया।

LS College में भव्य तिरंगा यात्रा

यात्रा LS College परिसर स्थित बाबू लंगट सिंह की प्रतिमा से आरंभ हुई और छाता चौक होते हुए पुनः लंगट बाबू की प्रतिमा के समीप समाप्त हुई। पूरे मार्ग में कैडेट्स ने तिरंगा और एनसीसी का ध्वज गर्व से फहराए रखा और देशभक्ति के नारे लगाए।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा तिरंगा प्रत्येक भारतीय की आत्मा की धड़कन और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। जब हम हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने घरों में इसे फहराते हैं, तो हम केवल स्वतंत्रता का उत्सव नहीं मनाते, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों एवं स्वप्नों को पुनर्जीवित करते हैं, जिन्होंने हमें स्वाधीनता का अमूल्य उपहार दिया।

Advertisements
LS College में भव्य तिरंगा यात्रा
LS College में भव्य तिरंगा यात्रा

उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की यह विशेष जिम्मेदारी है कि वे युवा पीढ़ी में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और संवैधानिक मूल्यों को स्थापित करने में सक्रिय भूमिका निभाए। LS College तिरंगा यात्रा जैसे आयोजनों के माध्यम से न केवल कैडेट्स और विद्यार्थियों को प्रेरित करते हैं, बल्कि पूरे समाज को एकजुटता एवं नागरिक दायित्व का संदेश देते हैं। यह यात्रा हमें स्मरण कराती है कि देशभक्ति एक निरंतर नैतिक एवं नागरिक कर्तव्य है।

प्रो कनुप्रिया ने सभी से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होने की अपील की और कहा कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा स्वतंत्रता दिवस को जनभागीदारी के साथ भव्य रूप से मनाना है।

तिरंगा यात्रा में एनसीसी अधिकारी डॉ राजीव कुमार, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शशिकांत पाण्डेय, प्रो. एस आर चतुर्वेदी, प्रो. पुष्पा कुमारी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. राजेश अनुपम, डॉ संध्या कुमारी, डॉ. नवीन कुमार, डॉ दिलीप यादव, डॉ. प्रदीप कुमार, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.