Muzaffarpur 31 May : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर LS College में संकल्प ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने तंबाकू जनित व्यसन को गंभीर सामाजिक-आर्थिक संकट बताते हुए छात्रों और शिक्षकों से व्यसन-मुक्त परिसर एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का आह्वान किया।
LS College में विश्व तंबाकू निषेध दिवस
LS College में रविवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एक संकल्प ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के तहत संस्थान के शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा एवं संस्थान को पूर्णतः व्यसन-मुक्त बनाए रखने की वैधानिक शपथ ली।
युवाओं को जानलेवा व्यसन से बचाना हम सभी की सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी: प्रो. कनुप्रिया

तंबाकू निषेध दिवस पर अपने संदेश में प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि तंबाकू जनित व्यसन केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के स्तर पर ही क्षति नहीं पहुँचाता, बल्कि यह एक गंभीर सामाजिक-आर्थिक संकट भी है, जो परिवारों को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। देश के डेमोग्राफिक डिविडेंड और युवा कार्यबल को इस जानलेवा प्रवृत्ति से सुरक्षित रखना हम सभी का सामूहिक एवं नैतिक दायित्व है।
बिहार के विश्वविद्यालयों में अब एक जैसा होगा शैक्षणिक सत्र, राजभवन ने जारी किया Common Academic Calender https://t.co/KuwvkiFJlH #bihar #news @brabu_ac_in pic.twitter.com/vWJ2Kf136W
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 31, 2026
उच्च शिक्षण संस्थानों का उत्तरदायित्व केवल अकादमिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को स्वस्थ, सजग और जिम्मेदार नागरिक प्रदान करना भी हमारी मूल प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी से परिसर के भीतर तंबाकू नियंत्रण नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा संस्थागत स्तर पर विद्यार्थियों के बीच निरंतर परामर्श और जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन चलाने को भी कहा।
मौके पर एनसीसी पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ मनोज शर्मा, संजीव चौधरी, मृत्युंजय कुमार, चिंटू कुमार, प्रिंस गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.