Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 19 August : BRABU के पूर्व डीन Prof Manendra Kumar को शिक्षा और कीट विज्ञान में उत्कृष्ट योगदान के लिए अमेरिका की EcoHug LLC ने इंटरनेशनल स्टार ऑफ एक्सीलेंस सम्मान दिया।

Prof Manendra Kumar को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

बिहार के प्रख्यात शिक्षाविद एवं कीट वैज्ञानिक Prof Manendra Kumar को शिक्षा एवं कीट विज्ञान के क्षेत्र मे उनके उल्लेखनीय एवं विशिष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित “ इंटरनेशनल स्टार ऑफ एक्सीलेंस “ सम्मान से सम्मानित किया गया है ।

प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि शिक्षा एवं वैज्ञानिक अध्ययन के क्षेत्र में प्रो. कुमार के मूल्यवान प्रयास अकादमिक एवं वैज्ञानिक समुदाय के लिए महत्वपूर्ण योगदान है । उनके विशिष्ट कार्यों , उपलब्धियों तथा समर्पित सेवाओं को सराहनीय एवं सम्मान के योग्य माना गया है ।

Advertisements
Prof Manendra Kumar को अंतरराष्ट्रीय सम्मान
Prof Manendra Kumar को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

प्रो. कुमार , बी. आर. ए. बिहार विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष , जंतु विज्ञान , पूर्व डीन , विज्ञान संकाय एवं पूर्व निदेशक , यू. जी.सी.- एच. आर. डी. सी. हैं । उन्होंने इस सम्मान को अपने लिए ही नहीं , बल्कि शिक्षा , और शोध के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे सभी शिक्षकों , वैज्ञानिकों एवं शोधार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया है ।

यह सम्मान प्रो. कुमार को इकोहग , एल. एल. सी . , अमेरिका द्वारा प्रदान किया गया है ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.