Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 29 August : LS College क्रीड़ा परिषद द्वारा मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।

LS College में राष्ट्रीय खेल दिवस

LS College राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स, क्रिकेट तथा कबड्डी (महिला एवं पुरुष वर्ग) के सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

LS College में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद जयंती समारोह का आयोजन
LS College में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद जयंती समारोह का आयोजन

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रो.कनुप्रिया ने अपने संबोधन में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हॉकी के जादूगर केवल एक खिलाड़ी नहीं थे, वे खेल की आत्मा थे। उनकी लगन, अनुशासन और देशभक्ति आज भी हमें यह सिखाती है कि सच्चा विजेता वही है जो मैदान पर तो जीतता ही है, जीवन में भी चरित्र और समर्पण से ऊँचा उठता है।

Advertisements
LS College में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद जयंती समारोह का आयोजन
LS College में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद जयंती समारोह का आयोजन

उन्होंने आगे कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है। मेजर ध्यानचंद की विरासत याद दिलाती है कि शारीरिक शक्ति के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता और नैतिक बल ही किसी राष्ट्र को महान बनाते हैं। आज का यह आयोजन सिर्फ पुरस्कार वितरण नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी को खेल-संस्कृति की जड़ें मजबूत करने का संकल्प है।

मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजेश अनुपम ने किया। मौके पर कॉलेज क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार, विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. अशोक कुमार साह, प्रो. पुष्पा कुमारी, महेंद्र प्रसाद सहित उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.