Muzaffarpur News

आरडीएस कॉलेज के Dr Lalit Kishore को मिला “पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान- 2026”

Advertisements

Patna/Muzaffarpur 30 August : आरडीएस कॉलेज के Dr Lalit Kishore को इतिहास, पत्रकारिता लेखन और समाज सेवा में योगदान के लिए पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान-2026 मिला।

Dr Lalit Kishore को मिला “पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान- 2026”

आरडीएस कॉलेज, मुजफ्फरपुर के इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ. ललित किशोर को इतिहास, पत्रकारिता लेखन और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। पटना स्थित बिहार विधान परिषद सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह में बिहार सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।

आरडीएस कॉलेज के Dr Lalit Kishore को मिला "पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान- 2026"
आरडीएस कॉलेज के Dr Lalit Kishore को मिला “पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान- 2026”

समारोह में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन की उद्घाटनकर्ता के रूप में विशेष उपस्थिति रही। वहीं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। पंडित राजकुमार शुक्ल स्मारक समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार शर्मा सहित समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी ने समारोह को गरिमा प्रदान की।

आरडीएस कॉलेज के Dr Lalit Kishore को मिला "पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान- 2026"
आरडीएस कॉलेज के Dr Lalit Kishore को मिला “पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान- 2026”

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले करीब एक सौ शिक्षाविदों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रनिर्माण में पंडित राजकुमार शुक्ल की महत्वपूर्ण भूमिका को याद करते हुए उनके विचारों एवं आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. ललित किशोर ने इसे अपने शिक्षकीय जीवन, लेखन और सामाजिक सरोकारों के लिए महत्वपूर्ण प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में इतिहास लेखन, पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित करेगा।

डॉ. ललित किशोर को सम्मान मिलने पर आरडीएस कॉलेज, मुजफ्फरपुर, बिहार विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अतिथि प्राध्यापकों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई तथा उन्हें बधाई दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनका लेखन और सामाजिक योगदान आने वाले समय में भी विद्यार्थियों एवं समाज के लिए प्रेरणादायक बना रहेगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.